जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से
पाली, 5 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के संबंध में जारी कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में शामिल पाली सहित 17 जिला परिषदों में जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 8 अक्टूबर, गुरुवार को निर्वाचन की लोक सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 13 अक्टूबर, मंगलवार को अपराह्न 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। सार्वजनिक अवकाश के दिन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
प्रथम चरण मे पाली जिला परिषदों में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक विभागीय कामों योजनाओं में प्रगति लाने के दिये निर्दैश…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से गहमर, गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत ग्राम गहमर के पट्टी मैगर राय…
पूरी खबर पढ़ें →
अटल आवासीय स्कूल या जलभराव का अखाड़ा? व्यवस्था के दावों पर पानी फेरती बस्ती की यह तस्वीर बस्ती…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
*पंचायत चुनाव 2026 की आदर्श आचार संहिता लगते ही , चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में सरपंच,…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमडीयू में देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।