Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

रोहतक : MDU में देर रात छात्रों का हंगामा, VC आवास की दीवार पर चढ़ नारेबाजी; बॉय होस्टल में कूलर पर 2 हजार जुर्माने का आरोप

06 Oct 2026, 12:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रोहतक : MDU में देर रात छात्रों का हंगामा, VC आवास की दीवार पर चढ़ नारेबाजी; बॉय होस्टल में कूलर पर 2 हजार जुर्माने का आरोप - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमडीयू में देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। बॉयज हॉस्टल में कूलर लगाने पर लगाए गए जुर्माने के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र वीसी आवास के बाहर पहुंच गए।

इस दौरान कुछ छात्र वीसी आवास की दीवार पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। हंगामे का वीडियो भी सामने आया है।

एमडीयू में देर रात उसे वक्त हंगामा हो गया जब गर्मी से बचने के लिए बॉयज हॉस्टल में छात्रों ने कूलर लगा दिया, जिसके बाद वार्डन ने छापेमारी कर छात्रों पर कूलर लगाने पर जुर्माना लगाया। इसके विरोध में छात्र एकत्रित हुए और एमडीयू के वीसी की आवास की दीवार पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में गर्मी से बचने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर कूलर लगाए थे। इसके बाद वार्डन और हॉस्टल स्टाफ की ओर से छापेमारी कर कूलर पकड़े गए और छात्रों पर करीब 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

छात्रों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए जुर्माना वापस लेने की मांग की। देर रात छात्रों के प्रदर्शन के बाद एमडीयू प्रशासन भी हरकत में आया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को सुलझाने के लिए 22 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी छात्रों की शिकायत और हॉस्टल में कूलर लगाने को लेकर बनी व्यवस्था की समीक्षा करेगी।

फिलहाल छात्रों का कहना है कि गर्मी के बीच हॉस्टल में पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें कूलर लगाने पड़े। वहीं, प्रशासन की ओर से कमेटी के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर समाधान निकालने की बात कही गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →

सर्पदंश से 16 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
Ghazipur06 Oct

सर्पदंश से 16 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

खबर गाजीपुर से गहमर, गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत ग्राम गहमर के पट्टी मैगर राय…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: अटल आवासीय स्कूल बना ‘जलमग्न’, पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल!
Basti06 Oct

बस्ती: अटल आवासीय स्कूल बना ‘जलमग्न’, पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल!

अटल आवासीय स्कूल या जलभराव का अखाड़ा? व्यवस्था के दावों पर पानी फेरती बस्ती की यह तस्वीर ​बस्ती…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!