Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान- माल की सुरक्षा संभव:डीसी अखिल पिलानी

06 Oct 2026, 02:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान- माल की सुरक्षा संभव:डीसी अखिल पिलानी - नूँह, हरियाणा

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान-माल की सुरक्षा संभव :डीसी अखिल पिलानी

नूंह, 6 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अखिल पिलानी के निर्देशानुसार दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर स्थित शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं सीपीआर तकनीक को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रेड क्रॉस सोसायटी नूंह के सचिव महेश गुप्ता की देखरेख में मंगलवार को जिला रेड क्रॉस सोसायटी नूंह द्वारा ट्रैफिक पुलिस नूंह एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सहयोग से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 280 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पाण्डे ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान विद्यार्थियों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार घायल व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने रक्तस्राव रोकने, घायल अंग को स्थिर रखने तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने सहित प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को हृदय गति एवं श्वास रुकने की स्थिति में सीपीआर तकनीक का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया।

महेश सिंह मलिक ने विद्यार्थियों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने सहित सभी यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए।

ट्रैफिक पुलिस थाना मांडीखेड़ा से उप अधीक्षक बाबू लाल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों को भी हेलमेट तथा सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने भारत सरकार की राहवीर योजना, हिट एंड रन मामलों तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार के लिए उपलब्ध आर्थिक सहायता के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता नवीन कुमार, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता प्रकाश चंद, रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुनील यादव, शिक्षक धर्मपाल एवं सामाजिक विज्ञान शिक्षक रणपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्पदंश से 16 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
Ghazipur06 Oct

सर्पदंश से 16 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

खबर गाजीपुर से गहमर, गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत ग्राम गहमर के पट्टी मैगर राय…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: अटल आवासीय स्कूल बना ‘जलमग्न’, पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल!
Basti06 Oct

बस्ती: अटल आवासीय स्कूल बना ‘जलमग्न’, पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल!

अटल आवासीय स्कूल या जलभराव का अखाड़ा? व्यवस्था के दावों पर पानी फेरती बस्ती की यह तस्वीर ​बस्ती…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!