Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

कलेक्टर मीणा ने की सेवा ज्योति संकल्प यात्रा की समीक्षा

06 Oct 2026, 07:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर मीणा ने की सेवा ज्योति संकल्प यात्रा की समीक्षा - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

// समाचार 01 //
*कलेक्‍टर डॉ. मीना ने की सेवा ज्‍योति कलश यात्रा तैयारियों की समीक्षा*
जिला संवाददाता
वंदे भारत न्यूज़ लाइव के लिए पीएल तिवारी आगर मालवा Mo-9993357757
*नोडल अधिकारियों को सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं करने के दिए निर्देश*
आगर-मालवा, 06 अक्‍टूबर/ कलेक्‍टर डॉ.

शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट में सेवा ज्‍योति कलश यात्रा के नोडल अधिकारी एसडीएम श्री कमल मंडलोई, श्रीमती देव कुंवर सोलंकी एवं जिलाधिकारियों की बैठक में 07 अक्‍टूबर को जिले में आयोजित होने वाली सेवा ज्‍योति कलश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षैत्र में आयोजित होने वाली सेवा ज्‍योति कलश यात्रा की सभी आवश्‍यक तैयारियां एवं व्‍यवस्‍थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने इस यात्रा में संबंधित क्षैत्र के अधिकाधिक नागरिकों और स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि 7 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय के झण्‍डा चौक पर प्रातः 09.00 बजे "विकसित भारत संकल्प सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रातः 9.00 बजे से 9.45 बजे तक देशभक्ति गीतों का गायन होगा एवं ठीक 9.45 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी वर्चुअली जुड़कर उद्बोधन देंगे।

प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के पश्चात दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी, जिसके उपरांत जिला मुख्यालय पर अतिथिगणों द्वारा सेवा ज्योति का प्रज्वलन किया जाएगा। सेवा ज्‍योति कलश यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, समाजसेवी संस्थाएं, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त नागरिक एवं आमजनों की अधिकाधिक सहभागिता के साथ ही विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

सभा स्थल पर विकसित भारत निर्माण के संकल्प पर केंद्रित सेल्‍फी बूथ, मंच, बैकड्रॉप, एलईडी स्क्रीन, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, बैठक, सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिस मशाल से सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी, उसी मशाल से जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों की ज्योति को भी प्रज्वलित किया जाएगा।

ज्योति प्रज्वलन के पश्चात दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक अपनी-अपनी प्रज्वलित मशाल के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सबसे आगे रथ रहेगा, उसके पीछे प्रज्वलित मशालधारी नागरिक एवं उसके पीछे शासकीय योजनाओं के फ्लैक्स/तख्तियों के साथ आमजन शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी तथा जिला मुख्यालय के एक चौराहे को "सेवा-संकल्प चौक" के रूप में विकसित किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वार्डों की प्राथमिकता से लेकर नागरिक सुविधाओं तक महापौर जन सुनवाई में हुआ मंथन
Katni06 Oct

वार्डों की प्राथमिकता से लेकर नागरिक सुविधाओं तक महापौर जन सुनवाई में हुआ मंथन

कटनी शहर के अलग-अलग वार्डों से आए नागरिकों के लिए मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई अपनी बात सीधे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur06 Oct

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का समापन सर्व पितृमोक्ष अमावस्या के दिन होता है

हिंदू धर्मावलंबियों के लिए पितृपक्ष का समय बहुत ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है, इस दौरान लोग अपने पितरों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!