Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rae Bareli

गोताखोरों ने नदी में गिरा ट्रक खोजा,नहीं निकल पाई हाइड्रा मशीन

07 Oct 2026, 10:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोताखोरों ने नदी में गिरा ट्रक खोजा,नहीं निकल पाई हाइड्रा मशीन - RAE BARELI, उत्तर प्रदेश

तीन दिन पहले डीह थाना क्षेत्र की परशदेपुर चौकी क्षेत्र में जायस सलोन रोड पर बने पुल से सई नदी में गिरे चीनी लदे ट्रक की लोकेशन गोताखोरों ने खोज निकाली। गोताखोरों ने नाव के सहारे नदी में उतरकर पहले ट्रक की सही स्थिति का पता लगाया और फिर नदी के अंदर जाकर ट्रक होने की पुष्टि की।

ट्रक में करीब 500 बोरी चीनी लदी होने की बात बताई जा रही है।ट्रक की लोकेशन मिलने के बाद उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद क्रेन और हाइड्रा संचालकों ने क्षमता पर्याप्त नहीं होने की बात कहते हुए ट्रक निकालने से इनकार कर दिया। अब बड़ी क्षमता वाली हाइड्रा मशीन मंगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ट्रक को खींचकर नदी से बाहर निकाला जा सके।वाहन स्वामी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रक के नदी में गिरने के बाद चालक ने उन्हें फोन कर हादसे की सूचना दी थी।

इसके बाद से चालक लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर अलग-अलग स्थानों पर होने की बात बता रहा है, लेकिन सामने नहीं आ रहा है। वहीं चीनी व्यापारी संदीप ने बताया कि ट्रक के नदी में होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन चालक के रवैये से अभी भी आशंका बनी हुई है कि कहीं उसने ट्रक में लदा माल पहले ही कहीं बेंच तो नहीं दिया।फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त रेलिंग में सरिया की वेल्डिंग कराकर पुल की मरम्मत करा दी।

चौकी प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि कुशल गोताखोर नाव से नदी में उतरे और पहले कांटा डालकर ट्रक की लोकेशन तलाश की उसके बाद नदी के अंदर जाकर ट्रक होने की पुष्टि की। अब ट्रक को बाहर निकाले जाने के बाद ही उसमें लदी सामग्री की सही स्थिति का पता चल सकेगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 16 युवक पकड़े गए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कतरास पुलिस की कार्रवाई, विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ludhiana23 Oct

लुधियाना में मशहूर पंडित छोले कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर की गई हत्या घटना pakhowal स्थित इलाके की बताई जा रही हैलोकेशन लुधियाना

हेडिंग लुधियाना में मशहूर पंडित छोले कुलचे वाले के बेटे की गोली मारकर की गई हत्या घटना pakhowal…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः एमएलसी शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगरः एमएलसी शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने बूथों पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगरः मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने बूथों पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…

error: Content is protected !!