Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शिवसेना में बड़ा फेरबदल, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज! जिला स्तरीय बैठक में लिया सख्त फैसला, अनीता सोलंकी बनी महिला सेना की

07 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शिवसेना में बड़ा फेरबदल, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज! जिला स्तरीय बैठक में लिया सख्त फैसला, अनीता सोलंकी बनी महिला सेना की - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

*आगर मालवा।* जिले में शिवसेना युवा सेना / महिला सेना की जिला स्तरीय बैठक में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा और कड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में स्पष्ट कर दिया गया है कि संगठन में पद केवल सम्मान नहीं, जिम्मेदारी भी है।

बुधवार को आयोजित हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री दिनेश मालवीय (नाटी भाई) ने की।

*ये रहे मौजूद दिग्गज*

बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी मेहरबान सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष शंभू पंवार, नगर अध्यक्ष महेंद्र माली, नगर महासचिव तौकीर पठान, जिला अध्यक्ष काजल बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष माया ठाकुर, महिला नगर अध्यक्ष ममता मेवाड़ा, महिला सेना की अनीता सोलंकी और शिवसेना के पूर्व संभाग प्रमुख देवकरण परमार सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।

*अनीता सोलंकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए श्रीमती अनीता सोलंकी को महिला सेना में नगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

*गैरहाजिर पदाधिकारियों को अल्टीमेटम*

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय संगठनात्मक अनुशासन को लेकर लिया गया। पाया गया कि जिला अध्यक्ष द्वारा पूर्व में जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए थे, उनमें से कई पदाधिकारी आज की अति महत्वपूर्ण बैठक से ही नदारद रहे।

इस पर प्रदेश मंत्री दिनेश मालवीय और उपस्थित पदाधिकारियों की सहमति से तय किया गया कि जो पदाधिकारी लगातार बैठकों और कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं, उन्हें उनके दायित्व से मुक्त किया जाएगा।

संगठन ने ऐसे सभी निष्क्रिय पदाधिकारियों से स्वेच्छा से त्यागपत्र प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि सक्रिय, जिम्मेदार और समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका देकर संगठन को और मजबूत किया जा सके।

*जिला प्रभारी मेहरबान सिंह पंवार ने कहा -* संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। हर पदाधिकारी को बैठक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहना ही होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
Rewari25 Oct

कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…

पूरी खबर पढ़ें →
शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा
Rewari25 Oct

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…

पूरी खबर पढ़ें →
ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी
Gautam Buddha Nagar25 Oct

ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी

नोएडा प्राधिकरण के अधीन स्थित भट्ठा कॉलोनी, भंगेल‑सलारपुर में कचरा निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!