Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

रोहट में कांग्रेस की पंचायतीराज चुनाव को लेकर बैठक*

08 Oct 2026, 10:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रोहट में कांग्रेस की पंचायतीराज चुनाव को लेकर बैठक* - PALI, राजस्थान

*रोहट में कांग्रेस की पंचायतीराज चुनाव को लेकर बैठक*
*जिला परिषद के 15 और पंचायत समिति के 55 आवेदन प्राप्त, दावेदारों ने समर्थकों के साथ जताई दावेदारी ।*
रोहट। कस्बे में स्थित पटेल छात्रावास में गुरुवार को रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचायतीराज चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर पीराराम पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, विधायक भीमराज भाटी, जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल खुडाला एवं सांसद प्रत्याशी रही संगीता बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दावेदारों से आवेदन भी लिए गए।

आवेदन जमा कराने के लिए बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थकों के साथ छात्रावास पहुंचे। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं के समक्ष अपने प्रत्याशियों की दावेदारी प्रस्तुत की।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम पटेल भींडर ने बताया कि जिला परिषद के लिए 15 आवेदन
जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वार्ड संख्या 1 से 4, वार्ड संख्या 2 से 3 तथा वार्ड संख्या 3 से 8 आवेदन प्राप्त हुए।

पंचायत समिति के लिए 55 आवेदन
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। वार्डवार प्राप्त आवेदनों में वार्ड संख्या 1 से 4, वार्ड संख्या 2 से 2, 3 से 3, 4 से 2, 5 से 3, 6 से 2, 7 से 1, 8 से 1, 9 से 5, 10 से 5, 11 से 1, 12 से 2, 13 से 4, 14 से 1, 15 से 4, 16 से 3, 17 से 1, 18 से 5 तथा 19 से 5 आवेदन शामिल हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
बैठक से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।

बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत करने और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
North Goa08 Oct

दक्षिण गोवा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

दक्षिण गोवा: जिला निर्वाचन अधिकारी, दक्षिण गोवा सुश्री एग्ना क्लीटस, IAS ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*
Nagaur08 Oct

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*

डेगाना के गायत्री मंदिर के पास कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*…

पूरी खबर पढ़ें →
विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली
Pali08 Oct

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली

विज्ञान ज्योति छात्राओं ने IIT जोधपुर में सीखी अत्याधुनिक तकनीकों की कार्यप्रणाली पाली 8 अक्टूबर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में
Pali08 Oct

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां अंतिम चरण में पंचायत समिति परिसर में नाम निर्देशन पत्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
न्हावेली में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन
South Goa08 Oct

न्हावेली में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

न्हावेली , गोवा: 33- न्हावेली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार भागीदारी को बढ़ावा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान रैली पर रोक, वाहनों की संख्या निर्धारित*

पाली, 8 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!