ठेका और किराए की व्यवस्था के कारण बिक रहा है मेडिकलो पर नशा।

श्री गंगानगर जिले और लगभग संपूर्ण प्रदेश में मेडिकल नशा अपनी जड़ जमाता नजर आ रहा है।जिसका मुख्य कारण मेडिकल ठेके और किराए पर देना है।लगभग डिग्री धारी किसी डिग्री धारी से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस ठेके पर या किराए पर लेकर मेडिकल स्टोर या एजेंसी का संचालन शुरू कर देते है,जबकि उनको मेडिकल लाइन के नियम और कानूनों की जानकारी नहीं होती और बिना किसी रोक टोक के दवाइयां बेचनी शुरू कर देते है।और दवाइयों के दुष्प्रभाव की बिना जानकारी के दवाई बेच रहे है।जिसका सीधा नशे की प्रवृति को बढ़ावा दे रहे है।श्री गंगानगर जिले और आस पास के गांवों में अनेको ऐसे मेडिकल और एजेंसिया संचालित हो रही है जिनके पास खुद का न तो लाइसेंस है और न ही कोई डिग्री है फिर भी मेडिकल का संचालन बड़े धड़ले से कर रहे। जिससे युवाओं में प्रेगा और अनेक ऐसी दवाइयां ही है जिनका उपयोग युवा वर्ग नशे के रूप में करने लगे है।अनेकों ऐसे मेडिकल है जहां पर एक लाइसेंस से 3 या 4 मेडिकल संचालित हो रहे हैऔर परचून की दुकान की तरह दवाइयां बेच रहे है।
नियम… कोई भी मेडिकल लाइसेंस को ठेके या किराए पर देना गैर कानूनी माना जाता है ऐसे करने पर संबन्धित मेडिकल का लाइसेंस कैंसिल हो सकता है।
नियम….किसी भी मेडिकल पर नॉर्मल दवाई के अलावा बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाई देना भी प्रतिबंधित है। नियम….किसी भी मेडिकल संचालकों को मरीज को चेक करना जैसे बीपी चेक या बुखार चेक या अन्य चेकअप करना अनुचित श्रेणी में आता है और कारवाही हो सकती है।
जबकि गांवों में अनेक ऐसे मेडिकल स्टोर संचालित है जिनके पास न तो D फार्मेसी B फार्मेसी की कोई डिग्री है और खुद को mbbs की तरह दवाइयां दे रहे है जिनका रिपोर्ट हमारे रिपोर्ट्स ने तैयार कर संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को भेज कर अवैध मेडिकल स्टोरों पर करवाही की पहल की है।गांवों में बढ़ रहा मेडिकल नशा इन अवैध मेडिकल स्टोरों का ही कारण बन रहा है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





