सीआईए रेवाड़ी को मिली एक और बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए गांव सुंदरोज में हुए केशव शर्मा हत्याकांड में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आकाश उर्फ खबला निवासी गांव सुंदरोज के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है।
घटनाक्रम एवं पुलिस कार्रवाई का ब्योरा:
जांचकर्ता ने बताया कि गत 30 सितंबर को गांव सुंदरोज निवासी रामशर्मा ने थाना रामपुरा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह और उनका भाई केशव शर्मा अपनी पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइकों पर सवार आरोपियों—नितिन उर्फ नेता, आकाश, दीपांशु तथा संजय उर्फ टोनी—ने पिस्तौल व तलवारों से लैस होकर उनकी गाड़ी का पीछा किया और उन पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने केशव शर्मा से सोने की चेन, अंगूठी तथा ₹50,000/- नकद छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर अंधाधुंध पथराव किया, जिससे उसे तथा केशव शर्मा को गंभीर चोटें आईं। केशव शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गत 5 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई। जो मृत्यु के पश्चात पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं ईजाद की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों—दीपांशु उर्फ गोलू निवासी परखोतमपुर, धीरज उर्फ नाईका निवासी गांव भोहतवास अहीर, नितिन उर्फ नेता व संजय उर्फ टोनी निवासी सुंदरोज—को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चार डंडे बरामद किए थे। तत्पश्चात, इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक और आरोपी आकाश उर्फ खबला निवासी गांव सुंदरोज को भी दबोच लिया है।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास:
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकडा गया आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी आकाश उर्फ खबला के खिलाफ पहले भी थाना माडल टाउन, खोल रामपुरा व जिला भिवानी जीआरपी थाना में चोरी व मारपीट के पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







