Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?

08 Oct 2026, 10:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों? - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति में जारी बहस के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है, तब उसे चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग पर भरोसा रहता है, लेकिन हार मिलने पर वही पार्टी ई.वी.एम.और निर्वाचन आयोग को कठघरे में खड़ा करने लगती है।

संजय भाटिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सोनिया गांधी की तस्वीर के साथ पोस्ट साझा कर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उनका सवाल है कि यदि निर्वाचन आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस को भरोसा है, तो चुनावी नतीजे उसके पक्ष में न आने पर आयोग की निष्पक्षता पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं?

भाटिया के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस की चुनावी सफलता के समय चुनाव प्रक्रिया पर इसी तरह के सवाल नहीं उठाए जाते, जबकि चुनावी हार के बाद आयोग और EVM को निशाना बनाया जाने लगता है। भाजपा का स्पष्ट संदेश: लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा जरूरी
भाजपा का पक्ष है कि लोकतंत्र में चुनावी जीत और हार जनता के जनादेश का हिस्सा हैं।

राजनीतिक दलों को अपनी जीत का श्रेय लेने के साथ-साथ जनादेश का सम्मान भी करना चाहिए। निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के लिए ठोस तथ्य और प्रमाण सामने रखे जाने चाहिए।

एस.आई.आर. का उद्देश्य मतदाता सूचियों की समीक्षा और उनमें आवश्यक सुधार करना है।

इस प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के बीच संतुलन बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
Ganganagar08 Oct

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Kurukshetra08 Oct

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!