खीरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले गोला, हैदराबाद, मैलानी, पलिया समेत विभिन्न थानों में बदली जिम्मेदारियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में पुलिस विभाग की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को किए गए स्थानांतरण के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह का थाना फूलबेहड़ से चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। उन्हें अब प्रभारी चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रभारी चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर से थाना कोतवाली सदर में तैनाती दी गई है।
इसके अतिरिक्त निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। निरीक्षक योगेश कुमार तोमर को पुलिस लाइन से थाना हैदराबाद में अपराध निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना धौरहरा में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में निरीक्षक राजा भैया को थाना साइबर क्राइम से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। निरीक्षक विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना मैलानी में अपराध निरीक्षक तथा निरीक्षक संदीप कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना पलिया में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। इन बदलावों से जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन हुआ है।
रामनिवास गुप्ता, जिला संवाददाता
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नूह मे SIR के तहत तीन दिन में 2501 लंबित मामलों की हुई सुनवाई। नूंह, 9 अक्टूबर। जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਸਾਹਮਣੇ 10 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਰੈਲੀ ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ......ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਡੀਏ ਜਾਰੀ ਕਰਨ,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsਜਲੰਧਰ, 9 ਅਕਤੂਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ): ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਰਜੀਤ ਵਾਲੀਆ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।