Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया ज्वालापुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

09 Oct 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया ज्वालापुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। - HARIDWAR, उत्तराखंड

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार दीपक सिंह ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार और विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने सर्वप्रथम पुलिस गार्द की सलामी ली। इसके बाद थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, जनरल डायरी (जीडी), मालखाना रजिस्टर, शस्त्र एवं कारतूस से संबंधित अभिलेख, त्योहार रजिस्टर, बीट संबंधी रिकॉर्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

एसपी सिटी ने थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम करने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

आगामी त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के मद्देनजर उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित पुलिस गश्त करने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नसीहत देते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी आमजन के साथ बेहतर व्यवहार रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!