देवासी समाज ने बेटियों के नाम पर लगाए 51 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोगेश्वर धाम की जोगेश्वर वाटिका में हुआ पौधारोपण, महंत योगी पर्वत नाथ जी महाराज की अध्यक्षता में समाज की युवाओं और महिला शक्ति ने लिया भाग
पादूकलां। कस्बे के राईकों की ढाणी स्थित जोगेश्वर धाम की जोगेश्वर वाटिका में देवासी समाज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोगेश्वर धाम के महंत योगी पर्वत नाथ जी महाराज ने की। इस दौरान देवासी समाज की बेटियों के नाम पर विभिन्न प्रजातियों के करीब 51 पौधे लगाए गए।
समाज के लोगों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में देवासी समाज के युवा नेता हरिराम देवासी ने कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का आह्वान किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में समाज की महिला शक्ति और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेटियों के नाम पर पौधे लगाने की पहल के माध्यम से समाज ने बेटियों के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान छीतरमल देवासी, मोतीराम देवासी, हरजीराम, कालूराम, श्रवणराम, अमरचंद देवासी, ओमप्रकाश, गुमानाराम, भनाराम देवासी, खिंयाराम देवासी, हरिराम देवासी, अर्जुनराम, जियाराम सहित जतन देवी, तुलछा देवी, भगवती देवी समेत देवासी समाज के अनेक युवा और महिलाएं मौजूद रहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फर्स्ट एड का ज्ञान देता है जीवनदान : महेश मलिक नूंह।औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsਫਰੀਦਕੋਟ ਪਹੁੰਚੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਦਾ ਸੱਦਾ। ਚਿੱਟੇ ਖਿਲਾਫ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹੋਣ…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स (छात्रा) खेलकूद…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर l कल सुबह 10:55 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर होगा आगमन, तरंग शक्ति-2026 के कार्यक्रम में कल…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे-27 पर बेगूं क्षेत्र में नितिन स्पिनर्स के पास सड़क हादसा हो…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूट गए पात्र मतदाताओं की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।