Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

कटनी महिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस निर्वाचन आयोग की जबाब देसी को लेकर उठाई आवु

09 Oct 2026, 08:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कटनी महिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस निर्वाचन आयोग की जबाब देसी को लेकर उठाई आवु - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार और निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर देशभर में कांग्रेस द्वारा मनाए जा रहे विरोध कार्यक्रम के तहत कटनी शहर महिला कांग्रेस ने भी काला दिवस मनाया। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना, जवाब मांगना और मतदाताओं के मत की पारदर्शिता की मांग करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में इन अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करा रही हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी प्रियदर्शन गौर ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष द्वारा देशभर में भ्रष्टाचार और तानाशाही को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश जैन काका ने कहा कि मतदान का अधिकार जनता का संवैधानिक एवं मौलिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बिना सूचना नाम हटाए जाने तथा नए मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े जाने की शिकायतें लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

कांग्रेस संगठन मंत्री प्रेम बत्रा ने कहा कि देश में अब तक कीमती सामानों की चोरी की बातें सुनी जाती थीं, लेकिन अब वोट की चोरी जैसे आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जनता को जागरूक होकर आवाज उठानी चाहिए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों और अधिकारों के लिए उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में सुमन रजक, दुर्गावती कोल, रुक्मणी पांडे, रूपा तिवारी, अर्चना जायसवाल, सुनीता सोनी, कल्पना पाठक, किरण सोनी, मंजू रजक, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन काका, प्रेम बत्रा, आनंद पटेल, अशफाक अहमद, चोखे भाईजान, अजय जैसवानी, श्याम पाहुजा, मंगल सिंह, दिलदार सिंह, रमेश सोनी, दिग्विजय सिंह, संजू गुप्ता, अभय गौतम, ब्रजेश मौर्य, इमरान खान, उदय सिंह, ओमप्रकाश सकतेल, साहिल नामदेव, मोहम्मद फरीद, अशफाक चिस्ती, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो की उपस्थित रही ।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष
Agar-Malwa09 Oct

कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष

समाचार क्रमांक 2 जिला संवाददाता- पीएल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए *कानून की बारीकियों से लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए
Agar-Malwa09 Oct

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए

* तनोडिया में जुए के अड्डे पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पकड़े_* जिला संवाददाता -पी…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!