Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार ₹3,000 का इनामी आरोपी शुभम जैन गिरफ्तार

11 Oct 2026, 09:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार ₹3,000 का इनामी आरोपी शुभम जैन गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गोपालगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में लगभग 2 वर्ष से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम जैन पिता स्व. श्रीपाल जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी संजय नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जिला सागर के रूप में हुई है।

आरोपी शुभम जैन के विरुद्ध थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 23/2024, धारा 294, 307, 147, 148, 149 एवं 180 आईपीसी के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक जिला सागर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा दिनांक 22.05.2024 को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मुखबिर द्वारा फरार इनामी आरोपी शुभम जैन के संजय नगर कॉलोनी स्थित घर पर मौजूद होने की जानकारी प्राप्त हुई।

थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा द्वारा तत्काल टीम गठित कर रवाना की गई । पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ एवं पहचान की पुष्टि के बाद उसके विरुद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों एवं लंबित स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार एवं ₹3,000 के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।सराहनीय भूमिका में उपनिरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में आर.

933 आनंद, आर. 1556 अंकित हरदहा, आर.

1276 अंकित तिवारी, आर. 837 दशरथ एवं आर.

1203 रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागपुर के सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज में खलबली; विद्यार्थिनी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई!
Nagpur19 Oct

नागपुर के सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज में खलबली; विद्यार्थिनी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई!

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: नागपुर वाठोडा स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (Symbiosis Law School) से एक बड़ी और…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: झगड़े के बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को नागपुर के हिंगणा में दफनाया
Chandrapur19 Oct

चंद्रपुर में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: झगड़े के बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को नागपुर के हिंगणा में दफनाया

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दिल दहला देने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा
Gadchiroli19 Oct

धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा

ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!