Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

दमोह-अभाना भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त: आरोपी बस का परमिट 30 दिनों के लिए निलंबित

11 Oct 2026, 09:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दमोह-अभाना भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त: आरोपी बस का परमिट 30 दिनों के लिए निलंबित - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अंतर्गत नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना ग्राम के समीप हुए गंभीर सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सागर संभाग (म.प्र.) ने दुर्घटना कारित करने वाली यात्री बस क्रमांक MP20PA0550 के स्थायी अनुज्ञापत्र (परमिट) को तत्काल प्रभाव से 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बस मालिक श्रीमती मुस्तरी बेगम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है कि क्यों न उनका परमिट हमेशा के लिए निरस्त कर दिया जाए। जिला परिवहन अधिकारी दमोह से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा 10 अक्टूबर 2026 को हुआ था, जिसमें यात्री बस ने दूसरी गाड़ी पर सवार छात्राओं को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो छात्राओं की असमय मृत्यु हो गई और एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। जांच में सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का पंजीयन 2 सितंबर 2011 को हुआ था और 1 सितंबर 2026 को यह वाहन अपनी 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुका था।
मध्य प्रदेश मोटरयान नियम 1994 के नियम 77(1-क)(3) के तहत 15 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को मंजिली गाड़ी (स्टेज कैरिज) के रूप में किसी भी मार्ग पर चलाने की अनुमति नहीं है। इस संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा भी स्पष्ट आदेश पारित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद, दमोह से जबलपुर मार्ग पर इस कंडम बस का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा था, जो मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 84 एवं परमिट शर्तों का खुला उल्लंघन है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 86(1)(क) के तहत बस का परमिट (नंबर एससीपी-13/दमोह/2015-16) 30 दिनों के लिए निलंबित रहेगा। इस अवधि के दौरान वाहन का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि बस मालिक सात दिनों के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण पेश नहीं करती हैं, तो विभाग द्वारा परमिट निरस्तीकरण की एकपक्षीय सख्त कार्रवाई की जाएगी।

•

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागपुर के सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज में खलबली; विद्यार्थिनी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई!
Nagpur19 Oct

नागपुर के सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज में खलबली; विद्यार्थिनी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई!

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: नागपुर वाठोडा स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (Symbiosis Law School) से एक बड़ी और…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: झगड़े के बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को नागपुर के हिंगणा में दफनाया
Chandrapur19 Oct

चंद्रपुर में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: झगड़े के बाद प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को नागपुर के हिंगणा में दफनाया

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दिल दहला देने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा
Gadchiroli19 Oct

धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा

ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!