Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

12 Oct 2026, 11:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 11 अक्टूबर 2026

सड़कों की मरम्मत एवं लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर रविवार देर शाम केंदुआडीह, गया पुल, पम्पू तालाब, गोल बिल्डिंग, बलियापुर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति, नालियों की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं लाइटिंग व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में आमजनों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, आरसीडी, अंचल अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगले 3 से 5 दिनों के भीतर सभी प्रमुख सड़कों को, जहां तक संभव हो, मोटरेबल बनाया जाए। जिन सड़कों पर बिटुमिनस कार्य संभव है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। वहीं, जिन स्थानों पर तत्काल स्थायी मरम्मत संभव नहीं है, वहां दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जा रही है।

लाइट व्यवस्था के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वार्ड पार्षदों की अनुशंसा के आधार पर 15 से 20 अतिरिक्त लाइटें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए।

केंदुआडीह सड़क पर विशेष निगरानी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंदुआडीह सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया। सड़क पर दरारें दिखाई देने तथा संबंधित क्षेत्र में गैस रिसाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां बालू भराई सहित आवश्यक अस्थायी कार्य किया जा रहा है। दुर्गा पूजा तक सड़क को अस्थायी रूप से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इसके बाद स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा किया कि फिलहाल उक्त सड़क पर केवल छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति रहेगी। सड़क के डेंजर जोन में होने के कारण वहां लगातार निगरानी रखी जाएगी। लगभग एक माह तक स्थिति का अवलोकन करने के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि भविष्य में इस सड़क पर वाहनों का परिचालन किस प्रकार जारी रखा जा सकता है।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे उक्त सड़क को फिलहाल अस्थायी रूप से ही उपयोग में लें तथा वहां किसी प्रकार का स्थायी निर्माण या अन्य गतिविधि न करें, जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों पर पाई गई कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आमजनों की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

वहीं ​दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आवागमन को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार ने यातायात सुगमता और चाक-चौबंद कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एसएसपी श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता सड़क निर्माण विभाग श्री मिथिलेश कुमार, आरसीडी की टीम, अंचल अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa12 Oct

कधवन में दुर्गा पूजा युवा संघ समिति ने शुरू कराया रामायण सीरियल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कधवन में दुर्गा पूजा युवा संघ समिति ने शुरू कराया रामायण सीरियल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मुख्य अतिथि…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
Sagar12 Oct

जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा…बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

कांगडां जिला रिपोर्ट CHANDAN ....हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!