13 साल की छात्रा से इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर रेप,स्कूल पहुंचकर मारपीट,आरोपी फरार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के खुरई में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई दोस्ती के बाद 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और स्कूल के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत के आधार पर खुरई शहरी थाना पुलिस ने बीना निवासी आरोपी राजाबाबू रजक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा ने बताया कि जून 2026 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान युवक से हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 3 अक्टूबर को युवक उसे अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
बाद में 9 अक्टूबर को आरोपी अपने एक दोस्त के साथ छात्रा के स्कूल के पास पहुंचा, जहां छुट्टी के समय विवाद और मारपीट हुई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर छात्रा को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच व न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही निकलेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। जनसंख्या के सटीक…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 12 अक्टूबर। लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगर-मालवा जिले में मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मालवा की धरती पर आस्था के कई ऐसे केंद्र हैं, जिनकी मान्यताएं और रहस्यमयी गाथाएं श्रद्धालुओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और साजिश के मामले में फरार आरोपी जाबिर को किया गिरफ्तार।…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।