रबी फसल एवं नवरात्रि-दशहरा पर्व के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने विधायक लारिया ने लिखा पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में रबी फसल की तैयारियों तथा आगामी नवरात्रि-दशहरा पर्व के दृष्टिगत निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अधीक्षण यंत्री, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सागर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कहा है।
विधायक लारिया ने पत्र के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, कृषि फीडरों पर नियमानुसार विद्युत प्रदाय तथा लो-वोल्टेज एवं बार-बार होने वाले विद्युत व्यवधानों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा है। साथ ही, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों एवं सार्वजनिक आयोजन स्थलों की विद्युत व्यवस्था का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
उन्होंने विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु मैदानी अमले को सक्रिय रखते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसानों को कृषि कार्यों में असुविधा न हो तथा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, जोश और…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी ने…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर जानकारी के अनुसार, मैहर के बाबा तालाब के पास नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, उनकी…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 अक्टूबर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।