जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 अन्य मौके से फरार; ₹4.35 लाख से अधिक की सामग्री जप्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना देवरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकरिया तिगड्डा स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से ₹5,610 नगद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोबाइल फोन तथा मौके पर मिले पांच दोपहिया वाहन जप्त किए गए। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹4,35,610 है।
पुलिस को देखकर पांच अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना देवरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक 821 पवन वरकड़े थाना प्रभारी के हमराह पुलिस स्टाफ आरक्षक 617 कृष्णकांत, आरक्षक 1160 कमलेश, आरक्षक 222 अमित एवं आरक्षक 984 लवकुश के साथ गश्त पर रवाना हुए थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरिया तिगड्डा स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने राहगीर गवाह कमलेश कोरी, निवासी जवाहर वार्ड, देवरी तथा शुभम शर्मा, निवासी बाजार वार्ड, देवरी को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ व्यक्ति मौके से भागने लगे, जिनमें से पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम,कपिल चौरसिया, पिता प्रहलाद चौरसिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, देवरी,मधुर रावत, पिता अमित रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, देवरी, जिला सागर,अनिल उर्फ अन्ना कोष्टी, पिता तेजराज कोष्टी, उम्र 27 वर्ष, निवासी खण्डेराव वार्ड, देवरी, जिला सागर।
जप्त सामग्री का विवरण नगदी एवं ताश के पत्ते,52 ताश के पत्ते, कुल ₹5,610 नगद, तीन मोबाइल फोन,एक एप्पल कंपनी का आईफोन,एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल,एक वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल। तीनों मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 है, पांच दोपहिया वाहन,लाल रंग की स्कूटी क्रमांक MP 15 ZJ 8235,अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 NK 7098,सिल्वर रंग की एचएफ डीलक्स, बिना नंबर,काले रंग की हीरो स्प्लेंडर, बिना नंबर,काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, बिना नंबर।
दोपहिया वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,50,000 है। इस प्रकार जप्त नगदी, मोबाइल फोन एवं दोपहिया वाहनों सहित कुल अनुमानित जप्ती मूल्य ₹4,35,610 है।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मेमोरेण्डम कथनों के आधार पर जुआ खेलने में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम अक्कू यादव, गोलू उर्फ बाबूलाल लोधी, विक्रम रजक, आशु चौरसिया एवं समीर खान बताए गए हैं। उक्त पांचों व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
उनके संबंध में जानकारी जुटाकर वैधानिक कार्रवाई हेतु विवेचना की जा रही है। थाना देवरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






