चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा, दो विधि विवादित बालकों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी तथा लूटे गए मशरूका की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो विधि विवादित बालकों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद किया है।
बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1,20,000 आंकी गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी एवं एसडीओपी खुरई सुश्री काजल सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में की गई।
दिनांक 24 सितंबर 2026 को फरियादिया श्रीमती ममता विश्वकर्मा, निवासी आवास कॉलोनी, खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महाकाली मंदिर के पीछे मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात आरोपियों ने उनके गले में पहना मंगलसूत्र झपटकर छीन लिया और मौके से फरार हो गए। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 291/2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए गए।
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने घटना में संलिप्त दो विधि विवादित बालकों को अभिरक्षा में लेकर घटना का खुलासा किया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद किया। बरामद संपत्ति का विवरण, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल,सोने के मंगलसूत्र का एक पेंडल।
कुल अनुमानित कीमत: ₹1,20,000। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय,संतोष सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक जोगेंद्र सिंह,मुन्ना लाल,राजेश कुमार तथा आरक्षक देवेन्द्र,धीरेन्द्र सिंह, विकास, सोनू सहित थाना खुरई शहर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सागर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ तथा चोरी एवं लूट की संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






