लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है। पूर्व में कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से निर्देश दिए जाने के बाद भी लापरवाही बरते जाने पर प्रकरणों में शास्ति अधिरोपित की गई।
जारी आदेश के अनुसार, बिलहरा तहसील जैसीनगर के नायब तहसीलदार शिवपुरोहित गौतम के राजस्व विभाग से संबंधित आरसीएमएस प्रकरण में दो दिन का विलंब पाया गया। इस पर प्रति दिवस 250 रुपये की दर से 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी तरह ग्राम पंचायत मंसूरबावरी जनपद पंचायत देवरी के सचिव धीरज गौड़ पर एक दिन के विलंब के लिए 250 रुपये की शास्ति लगाई गई। ग्राम पंचायत खारमउ जनपद पंचायत बंडा की सचिव श्रीमती प्रियंका मिश्रा के दो प्रकरणों में एक-एक दिन का विलंब पाए जाने पर कुल 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं ग्राम पंचायत झिरिया जनपद केसली के सचिव राजू अहिरवार के दो प्रकरणों में भी समय-सीमा का पालन नहीं करने पर कुल 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई। संबंधित को निर्देशित किया गया है कि जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से निर्धारित मद में जमा कर उसकी एक प्रति तीन दिवस के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। जनसंख्या के सटीक…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा, 12 अक्टूबर। लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगर-मालवा जिले में मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मालवा की धरती पर आस्था के कई ऐसे केंद्र हैं, जिनकी मान्यताएं और रहस्यमयी गाथाएं श्रद्धालुओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और साजिश के मामले में फरार आरोपी जाबिर को किया गिरफ्तार।…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।