46 मरीजों को मिलेगी नई रोशनी, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना,मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मातेश्वरी निवास से बस को किया रवाना

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सुरखी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों जैसीनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है।
शिविर में चिन्हित 46 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मातेश्वरी निज निवास से बस को रवाना किया और सभी मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जैसीनगर में आयोजित विशाल नेत्र शिविर में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने अपनी आंखों की जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया था। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।
जांच के दौरान जिन लोगों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई, उनके उपचार और ऑपरेशन की जिम्मेदारी भी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से उठाई जा रही है। चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय में सभी 46 मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा।
उपचार के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को चश्मे सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आंखों के उपचार के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा वे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर मरीजों को एक बस के माध्यम से चित्रकूट भेजा गया है, ताकि उन्हें आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा और उपचार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मरीजों की देखभाल के लिए चिकित्सक और केयरटेकर भी साथ मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ चिकित्सक तथा लगभग 10 केयरटेकर भी भेजे गए हैं। ये सभी लोग मरीजों की देखभाल करेंगे और उपचार के दौरान उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे।
ऑपरेशन के बाद मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।
मरीजों के भोजन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से उठाई गई है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के दौरान आर्थिक बोझ और व्यवस्थागत परेशानियों से राहत मिलेगी।
सुरखी क्षेत्र में आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। कई बार आर्थिक स्थिति कमजोर होने या उचित जानकारी के अभाव में लोग आंखों की बीमारी का समय पर उपचार नहीं करा पाते।
ऐसे में निःशुल्क जांच, ऑपरेशन और चश्मे की व्यवस्था उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर जैसीनगर में आयोजित नेत्र शिविर के बाद अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजना इसी दिशा में उठाया गया कदम है।
मरीजों को घर से उपचार केंद्र तक पहुंचाने, उनके रहने-खाने और ऑपरेशन के बाद घर वापसी तक की व्यवस्था किए जाने से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। मातेश्वरी निवास से बस रवाना करते समय मंत्री राजपूत ने मरीजों से संवाद किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस पहल से क्षेत्र के उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके सदस्य लंबे समय से मोतियाबिंद की समस्या से परेशान थे और उपचार की प्रतीक्षा कर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







