कांठ में धूमधाम से निकाली भव्य विशाल कलश शोभायात्रा, झांकियां ने किया मंत्र मुग्ध

कांठ नगर में शारदीय नवरात्र के क्रम में तीसरे दिन माता की पूजा-अर्चना के साथ प्रतिवर्ष निकलने वाली कलश शोभायात्रा का आयोजन रामलीला स्थित माता काली के मंदिर परिसर से किया गया। कलश शोभायात्रा से पूर्व विधि-विधान मंत्रोंचारण साथ मां दुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी, मां सरस्वती आदि का पूजन किया।

कलश शोभायात्रा में लाल साड़ियों में सैकड़ों सुसज्जित मां की भक्त महिलाएं अपने सिर पर रखकर डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा रामलीला प्रांगण से शुरू होकर पेट्रोल पंप तिराहा, बस स्टैंड, मेन बाजार, सैनी धर्मशाला, मोहल्ला पट्टीवाला, संत रविदास धर्मशाला से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। इसमें मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती सहित सभी नौ देवियों की झाकियों के साथ ही राधा-कृष्ण, पांडा, गोरिल्ला, वानर आदि की झाकियां रहीं। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र बिश्नोई रहे तो वहीं पूजन आचार्य भावेश शर्मा ने कराया। आयोजक ब्रजवाला देवी और जितेंद्र चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शांति व्यवस्था के लिहाज से थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष धनकड़ आदि फोर्स के साथ रहे। इस अवसर पर देवराज सिंह, नवनीत कुमार, मास्टर विजेंद्र बिश्नोई, अमित भुइयार, अनुभव, गणेश कुमार, सोनू, निक्की, हिमांशु प्रजापति, अरविंद कुमार, त्रिवेद सिंह, विकास चौहान, मनजीत चौहान, मधु चौहान, विजेता देवी, पुष्प लता, मधु गुप्ता, जसवंती देवी, कंचन, अंजू, सरोज, सलोनी, रिंकी, रेखा चौहान, सरिता रानी, मिनाक्षी, चित्रा देवी, उमा देवी, शिवानी आदि देवी भक्त रहे।


Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







