Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

पान मसाला गोदाम पर प्रशासन की कार्रवाई,खाद्य सुरक्षा विभाग ने पान मसाले के 4 नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे

15 Oct 2026, 10:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पान मसाला गोदाम पर प्रशासन की कार्रवाई,खाद्य सुरक्षा विभाग ने पान मसाले के 4 नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर नौगांव एसडीएम द्वारा गठित संयुक्त जांच दल ने हरपालपुर में अवैध रूप से संचालित पान मसाला गोदाम पर कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक-2 स्थित गोदाम में खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जांच करते हुए विभिन्न प्रकार के पान मसालों के नमूने लिए और बड़ी मात्रा में सामग्री एवं पैकिंग मटेरियल जब्त किया गया है।

संयुक्त जांच दल ने गोदाम संचालक अवधेश यादव के परिसर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की। इस दौरान लहर पान मसाला के 100 पैकेट, सरकश पान मसाला के 50 पैकेट, पहेली पान मसाला के 25 पैकेट तथा खुले पान मसाले की 55 बोरियां मौके पर मिलीं।

जांच के लिए चारों के नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। पैकिंग मैटिरियल के 250 बंडल जब्त कर अभिरक्षा में रखे गए।कार्रवाई के दौरान गोदाम में रखी शेष सामग्री के साथ पैकिंग मटेरियल के 250 बंडल भी जब्त किए गए।

जब्त सामग्री को विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही परिसर को अगले आदेश तक शट डाउन कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग से तहसीलदार विजय चौधरी, खाद्य सुरक्षा विभाग से वंदना जैन एवं पटवारी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रहली विधानसभा का रण,दोस्ती की मिसाल या भविष्य का महामुकाबला? अभिषेक गोपाल भार्गव और राजीव हजारी की अदृश्य प्रतिद्वंदिता पर टिकीं नजरें
Sagar15 Oct

रहली विधानसभा का रण,दोस्ती की मिसाल या भविष्य का महामुकाबला? अभिषेक गोपाल भार्गव और राजीव हजारी की अदृश्य प्रतिद्वंदिता पर टिकीं नजरें

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की सबसे चर्चित सीटों में शुमार रहली…

पूरी खबर पढ़ें →
संदिग्ध डीएपी खाद की शिकायत पर कार्रवाई, प्रयोगशाला में भेजने हेतु लिए गए नमूने
Sagar15 Oct

संदिग्ध डीएपी खाद की शिकायत पर कार्रवाई, प्रयोगशाला में भेजने हेतु लिए गए नमूने

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * किसानों से प्राप्त सूचना एवं शिकायतों के आधार…

पूरी खबर पढ़ें →
सिमको खदान पिपरहट संचालक और लालजी तिवारी अपने काले कारनामों के चलते फ़िर आए चर्चे में।
Maihar15 Oct

सिमको खदान पिपरहट संचालक और लालजी तिवारी अपने काले कारनामों के चलते फ़िर आए चर्चे में।

*सिमको खदान पिपरहट संचालक और लालजी तिवारी अपने काले कारनामों के चलते फ़िर आए चर्चे में।* जिला मैहर…

पूरी खबर पढ़ें →
Varanasi Crime News: जैतपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकाघाट के पास से 31 किलो से अधिक प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Chandauli15 Oct

Varanasi Crime News: जैतपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकाघाट के पास से 31 किलो से अधिक प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Varanasi Crime News: जैतपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकाघाट के पास से 31 किलो से अधिक प्रतिबंधित चीनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!