Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील।

15 Oct 2026, 02:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रामलीला के मंच से बहादराबाद पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘डिजिटल रावण’ से बचने की अपील। - HARIDWAR, उत्तराखंड

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बहादराबाद पुलिस ने अनूठी पहल की है। स्थानीय रामलीला मंचन के दौरान उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से सैकड़ों दर्शकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ‘डिजिटल रावण’ से सावधान रहने और साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ का पालन करने का संदेश दिया।

त्योहारी सीजन के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने रामायण के अरण्य कांड में माता सीता के हरण के प्रसंग का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार रावण ने साधु का वेश धारण कर छल किया था, उसी प्रकार आज साइबर अपराधी भी अलग-अलग पहचान बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के ‘डिजिटल रावण’ कई रूपों में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कभी कस्टमर केयर प्रतिनिधि, कभी पुलिस या सीबीआई अधिकारी, तो कभी बैंक कर्मचारी अथवा रिश्तेदार बनकर साइबर अपराधी लोगों को डराते और लालच देते हैं। इसके अलावा एआई, डीपफेक, फर्जी लॉटरी, केवाईसी अपडेट और संदिग्ध लिंक के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई ठगने का प्रयास किया जाता है।

ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें

उप निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल पर भरोसा करने से बचें। सोशल मीडिया खातों के पासवर्ड मजबूत रखें तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।

उन्होंने एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहने, अनजान व्यक्तियों की सहायता लेने से बचने और अपना पिन गोपनीय रखने की सलाह दी। साथ ही नौकरी, लॉटरी और फर्जी लोन जैसे लुभावने प्रस्तावों के झांसे में न आने तथा अनजान ऐप डाउनलोड नहीं करने की अपील की।

एआई और डीपफेक के जरिए ठगी से रहें सावधान

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर परिचितों या रिश्तेदारों की आवाज और वीडियो की नकल करके भी ठगी कर सकते हैं। किसी परिचित के दुर्घटनाग्रस्त होने या तत्काल रुपये मांगने का संदेश मिलने पर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें। संबंधित व्यक्ति से किसी दूसरे विश्वसनीय माध्यम से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को रोकने या वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ सकती है।

बहादराबाद पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। रामलीला जैसे लोकप्रिय सांस्कृतिक मंच के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने की इस पहल की रामलीला समिति और उपस्थित दर्शकों ने सराहना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश l
शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
Kaimur (Bhabua)11 Nov

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल
Begusarai11 Nov

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल दिवाली…

पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
Kaimur (Bhabua)11 Nov

चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

कैमूर। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Nov

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के तीन शहरों मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ राज्य के तीन बड़े शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इनमें…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!