Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

तमंचा, जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहनों के साथ दिलदारनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

15 Oct 2026, 02:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तमंचा, जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहनों के साथ दिलदारनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से।

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हसन खान उर्फ भुट्टी पुत्र स्वर्गीय सरफराज खान, निवासी ग्राम खजुरी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर (उम्र 20 वर्ष) तथा गोलू कुमार पुत्र अनिल कुमार सिंह, निवासी ग्राम कारीराम, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार (उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा हीरो सुपर स्प्लेंडर, टीवीएस अपाचे आरटीआर और टीवीएस एक्सएल मोपेड बरामद हुई।

इस मामले में थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 213/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 तथा बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हसन खान के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त हसन खान उर्फ भुट्टी के विरुद्ध दिलदारनगर थाने में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 20/2025, 138/2025, 240/2025, 212/2026 और वर्तमान मु0अ0सं0 213/2026 शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा थाना दिलदारनगर की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart news

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन
Sonbhadra14 Nov

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूरच्या कॅन्सर रुग्णालयावर सायबर हल्ला; हॅकर्सकडून 1.23 बिटकॉइनची खंडणी मागणी! चंद्रपूर, महाराष्ट्र :
Chandrapur14 Nov

चंद्रपूरच्या कॅन्सर रुग्णालयावर सायबर हल्ला; हॅकर्सकडून 1.23 बिटकॉइनची खंडणी मागणी! चंद्रपूर, महाराष्ट्र :

चंद्रपूरच्या कॅन्सर रुग्णालयावर सायबर हल्ला; हॅकर्सकडून 1.23 बिटकॉइनची खंडणी मागणी! चंद्रपूर, महाराष्ट्र : चंद्रपूर येथील कॅन्सर केअर फाउंडेशन…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूर मानव तस्करी प्रकरणाला राजकीय वळण; भाजपशी संबंधित दोन महिला नेत्यांना अटक!
Chandrapur14 Nov

चंद्रपूर मानव तस्करी प्रकरणाला राजकीय वळण; भाजपशी संबंधित दोन महिला नेत्यांना अटक!

चंद्रपूर मानव तस्करी प्रकरणाला राजकीय वळण; भाजपशी संबंधित दोन महिला नेत्यांना अटक! चंद्रपूर : जिल्ह्यात गाजत असलेल्या नवजात…

पूरी खबर पढ़ें →
जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
Patna14 Nov

जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज…

पूरी खबर पढ़ें →
सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Ghazipur14 Nov

सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!