Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण प्रथम दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 347 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित

16 Oct 2026, 12:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण प्रथम दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 347 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु गुरुवार को डीडवाना स्थित राजकीय बागड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान कार्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षण सत्र में कुल 336 मतदान अधिकारी एवं 347 सहायक मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण का उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने निरीक्षण किया और विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतदान दल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्वाचन नियमों व दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह के नेतृत्व में दक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम (कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट) के संचालन, मॉक पोल, सीलिंग प्रक्रिया तथा विभिन्न सांविधिक व असांविधिक प्रपत्रों को भरने का गहन सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मतदान कार्मिको का प्रथम प्रशिक्षण आगामी 17 अक्टूबर तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समस्त पंचायत समितियों के लिए नियुक्त कुल 2052 मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने से तीन महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,नगरी अस्पताल में इलाज जारी
Dhamtari16 Oct

करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने से तीन महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,नगरी अस्पताल में इलाज जारी

धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम नवागांव सांकरा में करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे धक्कामुकी।
Karnal16 Oct

कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे धक्कामुकी।

कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे बसों के टाइम टेबल को लेकर हुई धक्कामुकी। रोडवेज…

error: Content is protected !!