आजमगढ़ फूलपुर रामलीला में धनुष टूटते ही भड़के परशुराम लक्ष्मण के तक संवादों ने बड़ासम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: फूलपुर रामलीला में धनुष टूटते ही भड़के परशुराम, लक्ष्मण के तीखे संवादों ने बांधा समां
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर में आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ का प्रसंग बड़े ही रोचक और भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने शिवजी के धनुष को तोड़ा, वैसे ही भगवान परशुराम क्रोधित हो उठे। इसके बाद रामलीला के मंच पर परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
धनुष टूटने की खबर सुनकर परशुराम का क्रोध सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने लक्ष्मण पर अपने क्रोध का इजहार किया। वहीं लक्ष्मण भी अपने व्यंग्यपूर्ण और तीखे संवादों से परशुराम को चिढ़ाते नजर आए। भगवान श्रीराम ने भी स्थिति को संभालने के साथ-साथ अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ संवादों के माध्यम से प्रसंग को और रोचक बना दिया।
जैसे-जैसे लक्ष्मण परशुराम को चिढ़ाते, वैसे-वैसे परशुराम का गुस्सा और बढ़ता जाता। राम, लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए इस संवाद ने रामलीला के मंच पर ऐसा जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया कि दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
पूरे आयोजन के दौरान बीच-बीच में दर्शकों की ओर से 'जय श्रीराम' के गगनभेदी जयकारे लगाए जाते रहे। रामभक्तों के जयकारों से रामलीला स्थल भक्तिमय हो गया। धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का यह प्रसंग फूलपुर की जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम नवागांव सांकरा में करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 3 मे एक 32 वर्षीय ड्राइवर अपने कैंटर के केबिन मे मृत पाया गया। मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे बसों के टाइम टेबल को लेकर हुई धक्कामुकी। रोडवेज…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 3 मे एक 32 वर्षीय ड्राइवर अपने कैंटर के केबिन मे मृत पाया गया। मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र मे रोडवेज कर्मचारियों और प्राइवेट बस संचालको मे बसों के टाइम टेबल को लेकर हुई धक्कामुकी। रोडवेज…
पूरी खबर पढ़ें →
जींद मे पूर्व सरपंच ने जमीन के मामले मे अपने ही बेटे को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।