Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिलेभर में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

16 Oct 2026, 03:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिलेभर में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान - REWARI, हरियाणा

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को 'साइबर सुरक्षा माह' के रूप में मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन और युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना है। अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के विद्यार्थियों के एक समूह ने साइबर थाना रेवाड़ी का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साइबर पुलिस की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकी उपकरणों और साइबर अपराधों की जांच प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला।

विद्यार्थियों से संवाद और साइबर सुरक्षा पर मार्गदर्शन

शैक्षणिक भ्रमण के पश्चात जिला पुलिस लाइन के सभागार में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपिका अग्रवाल, आईपीएस ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की "आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और सोशल मीडिया हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुके हैं। तकनीक जहां हमारे काम को आसान बनाती है, वहीं थोड़ी सी लापरवाही हमें साइबर अपराधियों का शिकार बना सकती है। सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार है।"

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स:

डिजिटल फ्रॉड से बचाव: एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया की कभी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV), बैंक खाता संख्या या पासवर्ड साझा न करें।

सोशल मीडिया प्राइवेसी: अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें और किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज स्वीकार न करें।

फिशिंग लिंक्स: किसी भी संदिग्ध या आकर्षक ऑफर (जैसे- लॉटरी, फ्री गिफ्ट) वाले लिंक पर क्लिक न करें।

साइबर बुलिंग व ऑनलाइन सुरक्षा: ऑनलाइन गेमिंग या चैटिंग के दौरान व्यक्तिगत जानकारी या तस्वीरें साझा करने से बचें। यदि कोई ब्लैकमेल या परेशान करे, तो तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचित करें।

साइबर थाने की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

भ्रमण के दौरान साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा व उनकी टीम ने विद्यार्थियों को थाना परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साइबर हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है तथा ठगी की गई राशि को होल्ड कराया जाता है।

इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने रेवाड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस भ्रमण से उन्हें साइबर दुनिया की चुनौतियों और सुरक्षा उपायों के बारे में अत्यंत उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई है।

रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील:

साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जितने कम समय (Golden Hours) में आप शिकायत दर्ज कराएंगे, आपकी राशि वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गढ़चिरौली: भू-अधिग्रहण के खिलाफ आक्रमक हुए 14 गांवों के किसान, चामोर्शी के मुख्य चौक पर रातभर डटे रहे आंदोलनकारी
Gadchiroli16 Oct

गढ़चिरौली: भू-अधिग्रहण के खिलाफ आक्रमक हुए 14 गांवों के किसान, चामोर्शी के मुख्य चौक पर रातभर डटे रहे आंदोलनकारी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित माने जाने वाले गढ़चिरौली जिले की चामोर्शी तहसील में औद्योगिक…

पूरी खबर पढ़ें →
*बुलंदशहर: पीएम आवास योजना 2.0 में धांधली का आरोप, काजीखेल निवासी नीरज ने RTI से मांगा हिसाब*
Bulandshahr16 Oct

*बुलंदशहर: पीएम आवास योजना 2.0 में धांधली का आरोप, काजीखेल निवासी नीरज ने RTI से मांगा हिसाब*

*बुलंदशहर / डिबाई : पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में धांधली का आरोप, स्थानीय युवक ने आरटीआई से…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur16 Oct

सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों, गलियों में पटाखों फोड़ने पर लगी रोक ,पूरे साल लागू रहेगी

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार बाम्बे उच्च न्यायालय ने कल 15 अक्टूबर गुरूवार को सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!