अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो ने जिले के उच्च अधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*अपराध निरोधक समिति बहराइच की टीम ने जिले के उच्चधिकारियों से भेंट कर किया सम्मानित*
बहराइच। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण तथा समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में जिला बहराइच की टीम ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें संस्था की वार्षिक पत्रिका ‘सेवा पथ’ भेंट की और सम्मानित किया।
समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन एवं जिला सचिव तथा जिला कारागार बहराइच के जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य (पीसीएस-ए) तथा जिला कारागार के जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों से मुलाकात की।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को समिति की वार्षिक पत्रिका ‘सेवा पथ’ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न समसामयिक परिस्थितियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला उपसचिव विनोद कुमार कुशवाहा, नगर संगठन मंत्री रमेश कुमार मिश्रा, जिला संगठन मंत्री मोहसिन मलिक तथा तहसील उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धमतरी / नगरी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🌸 **बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर के देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने मुकदमे में वारंटी आसिफ गिरफ्तार,…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🤝 **बड़ी खबर | सहारनपुर परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल! समझौते के बाद साथ रह रहे दंपति…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित माने जाने वाले गढ़चिरौली जिले की चामोर्शी तहसील में औद्योगिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।