Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

रावतभाटा में अस्थाई शेल्टर होम शुरू। जमीन आवंटन तक अस्थाई शेल्टर होम में किया जाएगा कम्युनिटी एनिमल का ईलाज।

16 Oct 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रावतभाटा में अस्थाई शेल्टर होम शुरू। जमीन आवंटन तक अस्थाई शेल्टर होम में किया जाएगा कम्युनिटी एनिमल का ईलाज। - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगु / रावतभाटा नगर में आए दिन हो रही डॉग बाइट एवं मंकी बाइट की घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर की आबादी से दूर एनिमल शेल्टर होम खुलवाने की मांग पूरी होती दिख रही हैं। जानकारी देते हुए पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि शहर में एवं आसपास डॉग जैसे बेसहारा कम्युनिटी एनिमल के लिए कोई आश्रय स्थल नहीं होने के कारण किसी बीमार एवं दुर्घटना में घायल होने वाले कम्युनिटी एनिमल के इलाज लिए कोई एवं उनकी देख रख के लिए कोई आश्रय स्थल नहीं बना था जिसे देखते हुए रावतभाटा की मूल निवासी सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप ने एंटी रेबीज वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान समझा और नगर पालिका के समक्ष एनिमल शेल्टर होम खोलने के लिए ज़मीन आवंटन की मांग रखी । शहर में आए दिन डॉग बाइट एवं मंकी बाइट की खबरों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्षा अनुसुइया नागर एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरामा एनिमल फाउंडेशन अस्थाई तौर पर वर्तमान में अस्थाई एनिमल शेल्टर होम खोलने के लिए होमी भाभा बस स्टैंड पर कुछ जगह उपलब्ध कर दी। जगह उपलब्ध होते ही विनीता प्रदीप एवं पार्षद मनीष गिरी ने कार्यवाही शुरू की और नगर पालिका कर्मचारी मनीष की मदद से भारी पानी संयंत्र की आवासीय कॉलोनी में करीब 4 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में 2 डॉग सुरक्षित तरीके से जाल में पकड़कर अस्थाई शेल्टर होम में शिफ्ट करवाए। जिन्हें अभी 7 दिन शेल्टर होम में वेटरनरी डॉ की निगरानी में रखा जाएगा एवं उनके एग्रेशन लेवल की जांच करके उन्हें दवाइयों की मदद से उनका इलाज करके उन्हें पुनः उसी जगह छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें लाया गया था। विनीता प्रदीप ने रावतभाटा के निवासियों को सूचित किया हैं कि शहर से केवल उन्हीं डॉग्स को मेडिकल चेकअप के लिए उठाया जाएगा जो लगातार डॉग बाइट को अंजाम दे रहे है एवं उनके ट्रीटमेंट के पश्चात उन्हें पुनः उनकी टेरिटरी में छोड़ा जाएगा । यह कार्य भारतीय उच्च न्यायालय के द्वारा बनाए गए कानून की पालना करते हुए किया जाएगा। इस मौके कर पार्षद मनीष गिरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से एनिमल शेल्टर होम खुलवाने की मांग को पूरी होता देख उन्होंने कहा कि अब स्थाई एनिमल शेल्टर होम खुलने का भी रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप की ओर से निः शुल्क किया जा रहा है जिसमें रावतभाटा के निवासियों के पूर्ण सहयोग की जरूरत है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़
Jodhpur16 Oct

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़

जोधपुर। राजस्थानी भाषा, संस्कृति और माटी की महक को देशभर के सिनेमाघरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनी…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़
Jodhpur16 Oct

राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार ‘धूड़’, 23 अक्टूबर को देशभर में होगी रिलीज़

जोधपुर। राजस्थानी भाषा, संस्कृति और माटी की महक को देशभर के सिनेमाघरों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनी…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर, परिजनों को किया सम्मानित!
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Oct

सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर, परिजनों को किया सम्मानित!

🚨🌸 **बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: कुतुबशेर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए निःशुल्क काढ़ा वितरण किया गया
Chittorgarh16 Oct

बेगूं में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए निःशुल्क काढ़ा वितरण किया गया

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगु / मौसमी बीमारियों से बचाव एवं आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur16 Oct

चित्रगुप्त सभा माथुर समाज का 32वाँ स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया

सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर के संस्थापक अध्यक्ष गिरीश माथुर रहे मुख्य अतिथि; मेधावी विद्यार्थियों, प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!