Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी में जनविश्वास शिविर: लो-वोल्टेज से मिलेगी तीन दिन में मुक्ति, गांव को मिला नया डॉक्टर कलेक्टर डॉ. मीना का आश्वासन—विद्युत समस

16 Oct 2026, 08:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी में जनविश्वास शिविर: लो-वोल्टेज से मिलेगी तीन दिन में मुक्ति, गांव को मिला नया डॉक्टर कलेक्टर डॉ. मीना का आश्वासन—विद्युत समस - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 16 अक्टूबर। गांव में लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत विभाग को दो से तीन दिन में समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मोड़ी में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए नवीन चिकित्सक की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। सोसायटी के खाद गोदाम के लिए भी जल्द जमीन आवंटित की जाएगी। शुक्रवार को सेवा संकल्प एवं जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम मोड़ी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ग्रामीणों की समस्याओं पर ये महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

*23 आवेदनों का मौके पर निराकरण*

सुसनेर विकासखंड के ग्राम मोड़ी में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 23 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों ने आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर मंच से इसकी जानकारी दी। शिविर में कलेक्टर डॉ. मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी सहित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

*लो-वोल्टेज पर कलेक्टर सख्त, तीन दिन में समाधान का भरोसा*

ग्रामीणों की प्रमुख समस्या लो-वोल्टेज की सामने आने पर कलेक्टर डॉ. मीना ने बताया कि इस संबंध में विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से सुबह ही चर्चा की जा चुकी है। विभाग द्वारा दो से तीन दिन में समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

चिकित्सकों की कमी को लेकर कलेक्टर ने बताया कि मोड़ी में नवीन चिकित्सक की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, सोसायटी के खाद गोदाम के लिए भूमि आवंटन की मांग पर उन्होंने जल्द उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

*एसपी ने समझाया—सड़क हादसे में घायल की मदद करने से न डरें*

शिविर में पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने राहवीर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीर को अनावश्यक पूछताछ से राहत देने और प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार डेढ़ लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर नजदीकी अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है।

*साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत*

एसपी सोनी ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता ही अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें, ताकि ठगी की रकम को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर का उपयोग किया जा सकता है।

*किसानों को मिनी स्प्रिंकलर के स्वीकृति पत्र वितरित*

कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान पर धूलचंद गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर को मिनी स्प्रिंकलर के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों ने पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया भी समझाई।

*जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार*

कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य कालूसिंह सिसौदिया, बजरंग पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव और सोसायटी अध्यक्ष राधेश्याम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। एसडीओपी देवकरण यादव ने राहवीर योजना के प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सुश्री अंजना जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि छात्राओं जया, दीपिका और पायल ने सरस्वती वंदना की। सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम बंसिया और पूर्व सरपंच गोपाल भिलाला ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर एसडीएम देवकुंवर सोलंकी, जनपद सीईओ अभिषेक यादव, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला
Azamgarh16 Oct

फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला

फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला रिपोर्टर-…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर पुलिस का बड़ा एक्शन! कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 2 मनचले धराए! 🔥l
Maihar16 Oct

मैहर पुलिस का बड़ा एक्शन! कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 2 मनचले धराए! 🔥l

मैहर में बेटियों से बदतमीजी पड़ी भारी! कॉलेज जाने वाली बच्चियों का रास्ता रोककर बदतमीजी और छेड़छाड़ करने…

पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਸੰਜੀਵ ਗੋਇਲ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਖੱਟਰ ਜੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਲਾਕਾਤ
Faridkot16 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਸੰਜੀਵ ਗੋਇਲ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਖੱਟਰ ਜੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਲਾਕਾਤ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ.... ਵੰਡੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ..... ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बरसाना देहात और नगर पंचायत के बीच कानूनी विवाद, विकास की राह में जनता क्यों परेशान?
Mathura16 Oct

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बरसाना देहात और नगर पंचायत के बीच कानूनी विवाद, विकास की राह में जनता क्यों परेशान?

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बरसाना देहात और नगर पंचायत के बीच कानूनी विवाद, विकास की राह में जनता क्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!