Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

डंपर और ट्रोला की आपसी भिड़ंत में 30 वर्षीय ट्रोला चालक की मौत

17 Oct 2026, 05:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डंपर और ट्रोला की आपसी भिड़ंत में 30 वर्षीय ट्रोला चालक की मौत - REWARI, हरियाणा

धारूहेड़ा ( सुरेश सिहाग )

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। वह एल्यूमिनियम प्लेट से भरे ट्रक में जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से उसकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था। उसका चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त
Maihar18 Oct

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त

अमदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी! पानी टंकी चोर गिरोह का पर्दाफाश! चोरी के 2 मामलों का खुलासा करते…

पूरी खबर पढ़ें →
अंकिता भंडारी केस में एक्शन,Ex MLA सुरेश राठौड़ के हरिद्वार आवास पर छापा
Haridwar17 Oct

अंकिता भंडारी केस में एक्शन,Ex MLA सुरेश राठौड़ के हरिद्वार आवास पर छापा

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिकंजा कसना शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नवजात पोते को अस्पताल में देखने जा रहे थे दादा, रास्ते में कैंटर ने कुचला; खुशियां मातम में बदलीं
होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी का भव्य स्वागत
Palwal17 Oct

होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी का भव्य स्वागत

पलवल/ भूप सिंह सैनी/रिपोर्टर वंदे भारत होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी और उनकी…

पूरी खबर पढ़ें →
पिनगवा बाजार में नशा बेचने के फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की 15.86 ग्राम हीरोइन ब्बरामद।
Nuh17 Oct

पिनगवा बाजार में नशा बेचने के फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की 15.86 ग्राम हीरोइन ब्बरामद।

पिनगवां बाजार में नशा बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 1.50 लाख रुपए कीमत की 15.86…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!