कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नवजात पोते को अस्पताल में देखने जा रहे थे दादा, रास्ते में कैंटर ने कुचला; खुशियां मातम में बदलीं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक परिवार में पोते के जन्म की खुशी अगले ही दिन मातम में बदल गई। जिस पोते के जन्म की खुशखबरी घर में आई थी, उसी का मुखड़ा देखने के लिए दादा अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में कैंटर ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मृतक की पहचान बलजीत सिंह (42) निवासी शरीफगढ़ के रूप में हुई।
बलजीत सिंह बिजली निगम के ठेकेदार के पास पावर हाउस में टावर लगाने का काम करते थे। बलजीत सिंह के बेटे संदीप के घर कल 16 अक्टूबर को पहले बच्चे की किलकारी गूंजी थी।
इस बच्चे को देखने के लिए बलजीत अस्पताल जा रहे थे। संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि कल उसके घर बेटे का जन्म हुआ था।
उसकी पत्नी और नवजात बच्चा मीरी-पीरी अस्पताल में भर्ती थे। आज शनिवार सुबह वह अपने घर से कुछ घरेलू सामान लेने आया था।
सुबह करीब 8 बजे वो अपने पिता के साथ दोबारा अस्पताल जाने के लिए निकला था। उसके सामने ही कैंटर ने पिता को कुचल दिया
वे गांव से पैदल चलकर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे -44 (GT रोड) पर पहुंचे।
यहां अस्पताल जाने के लिए किसी व्हीकल का इंतजार करने लगे। उसके पिता बलजीत सिंह आगे खड़े थे, जबकि वो उनसे कुछ दूरी पर पीछे खड़ा था।
इसी दौरान पिपली की तरफ से तेज रफ्तार में कैंटर (HR65B-2851) आया और सड़क किनारे खड़े उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी। संदीप के मुताबिक, टक्कर लगते ही उसके पिता सड़क पर गिर गए।
कैंटर का टायर उनके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद ड्राइवर कुछ देर के लिए रुका, लेकिन बलजीत सिंह को गंभीर चोटें लगी देखकर मौके पर कैंटर छोड़कर भाग गया।
उसने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस का इंतजाम कर पिता को सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। बलजीत सिंह के बड़े भाई मनोहर लाल ने बताया कि उसका भाई कल रात देर से घर आया था।
सुबह उसे पोते को देखने के लिए अस्पताल जाना था। पोते के जन्म पर उसका भाई काफी खुश था, क्योंकि उसके घर पहले बच्चे का जन्म हुआ था।
लेकिन पोते को देखने से पहले ही भाई का एक्सीडेंट हो गया। थाना शाहाबाद पुलिस ने संदीप की शिकायत पर कैंटर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया और परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।