सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।** मामला शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों बहनों को संदिग्ध परिस्थितियों में जाते हुए देखा।
जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुंह बांधकर जा रही दो बालिकाओं पर पुलिस की नजर पड़ी। संदेह होने पर टीम ने दोनों से पूछताछ की। शुरुआत में बालिकाएं कुछ बताने से कतरा रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे दोनों सगी बहनें हैं और घरवालों से नाराज होकर मुंबई जा रही हैं।
इसके बाद पुलिस टीम दोनों बहनों को थाने के मिशन शक्ति केंद्र पर लेकर पहुंची, जहां उनकी काउंसलिंग की गई और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों बहनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने शिवनगर डिडई पुलिस की सराहना की।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक संजय राय, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला, महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे और महिला कांस्टेबल रोशनी शुक्ला शामिल रहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।