Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

19 Oct 2026, 08:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने आलू बीज वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कुफरी सिन्दूरी, कुफरी बादशाह, कुफरी बहार और कुफरी संगम प्रजातियों के आलू बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार, आलू की यह फसल करीब 80 दिनों में तैयार हो जाती है और प्रति हेक्टेयर 250 से 300 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की संभावना है।

जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत ने बताया कि आलू बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर www.potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस बार ऑनलाइन आवेदन के बाद 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करना होगा। वहीं, अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। बीज का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

उद्यान विभाग के मुताबिक, जिले में करीब 1500 से 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती होती है। बढ़नी, बांसी, इटवा, डुमरियागंज और भनवापुर क्षेत्र में आलू की खेती प्रमुखता से की जाती है। निदेशालय की ओर से निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले को जल्द ही आलू बीज प्राप्त होने की संभावना है।

जिला उद्यान निरीक्षक संदीप कुमार वर्मा ने किसानों को अच्छी पैदावार के लिए जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि आलू की खेती के लिए जल निकास वाली बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। खेत की दो से तीन बार गहरी जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बनाना चाहिए। बुवाई के दौरान कतार से कतार की दूरी 60 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 15 से 20 सेंटीमीटर रखनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि एक एकड़ खेत के लिए 12 से 14 क्विंटल रोगमुक्त एवं शुद्ध बीज की आवश्यकता होती है। बीज का वजन 30 ग्राम से कम नहीं होना चाहिए। अच्छी पैदावार के लिए प्रति हेक्टेयर नहीं, बल्कि निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार उर्वरकों का संतुलित प्रयोग कृषि विशेषज्ञों की सलाह से करना चाहिए।

उद्यान विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं, ताकि समय पर आलू बीज प्राप्त कर खेती की तैयारी की जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!