खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जमानियां, गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय किसान राहुल कुशवाहा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह खेत में लगी सब्जियों की सिंचाई के लिए बिजली की मोटर चालू कर रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल कुशवाहा रविवार सुबह रोज की तरह अपनी भैंस को नहलाने के बाद खेत में सब्जियों की सिंचाई करने चला गया था। मोटर चालू करने के लिए जैसे ही उसने बिजली का प्लग बोर्ड में लगाया, वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
राहुल घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था। वर्ष 2019 में उसका विवाह जमानियां स्टेशन के पास स्थित इलाइचीपुर डिगरी गांव की ममता से हुआ था। उसकी दो बेटियां दिव्यांशी और रियांशी हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के पिता दीनबंधु कुशवाहा समाज कल्याण विभाग में एडीओ पद से सेवानिवृत्त हैं।
राहुल की मौत से पत्नी ममता और मां बासमती का रो-रोकर बुरा हाल है। दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर जमानियां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।