धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत: 8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मारपीट में झरिया निवासी अभिजीत सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, अभिजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ अशर्फी अस्पताल के सामने स्थित होटल में पार्टी मनाने गए थे। देर रात दोस्तों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बढ़ गया। बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने बाहर से कुछ युवकों को बुला लिया था।
रात करीब दो से तीन बजे के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई, जिसमें अभिजीत सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है। घटनास्थल से मारपीट में इस्तेमाल हुआ बांस भी जब्त किया गया है। घटना के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में रावण के…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में आगामी त्योहारों, जुलूसों और शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से…
पूरी खबर पढ़ें →
भक्ति के रंग में रंगा सत्संग समारोह, श्रद्धालुओं ने सुने अनमोल प्रवचन - अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि…
पूरी खबर पढ़ें →
भक्ति के रंग में रंगा सत्संग समारोह, श्रद्धालुओं ने सुने अनमोल प्रवचन अखिल भारतीय परम संत शिरोमणि सतगुरु…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ ...... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ...... : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ./ਏਡਜ਼ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ, ਕੰਟਰੋਲ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।