Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगरः बांसी में बड़े व्यापारी विष्णु जायसवाल के पुराने मकान में चोरी, दरवाजा तोड़कर घुसे चोर; पुलिस जांच में जुटी

21 Oct 2026, 12:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगरः बांसी में बड़े व्यापारी विष्णु जायसवाल के पुराने मकान में चोरी, दरवाजा तोड़कर घुसे चोर; पुलिस जांच में जुटी - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी नगर पालिका क्षेत्र के अकबरनगर मोहल्ले में चोरी की घटना सामने आई है। यहां बड़े व्यापारी विष्णु जायसवाल उर्फ सोनू जायसवाल के पुराने मकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान में रखी अलमारी और लॉकर के ताले तोड़ दिए और घर में रखे कागजात व अन्य सामान को इधर-उधर बिखेर दिया।

हालांकि, अलमारी और लॉकर में कोई सामान या नकदी नहीं रखी हुई थी, जिसके चलते चोरों के हाथ क्या लगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

आपको बता दें कि विष्णु जायसवाल की पत्नी पूनम जायसवाल बांसी नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इनके सीओ कार्यालय के सामने स्थित नए मकान में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें लाखों रुपये की चोरी होने की बात सामने आई थी।

ऐसे में एक ही परिवार के मकानों में दोबारा चोरी की घटना सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, चोरों ने पुराने मकान को ही निशाना क्यों बनाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। वहीं, सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में मुस्लिम परिवार ने कराया माता रानी का भंडारा पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Siddharthnagar21 Oct

सिद्धार्थनगर में मुस्लिम परिवार ने कराया माता रानी का भंडारा पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और सेवा भाव की एक अनूठी…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में पटाखों में जोरदार विस्फोट, भैंस घायल; मौके से बारूद और पटाखा बनाने का सामान बरामद
Siddharthnagar21 Oct

सिद्धार्थनगर में पटाखों में जोरदार विस्फोट, भैंस घायल; मौके से बारूद और पटाखा बनाने का सामान बरामद

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में सोमवार को पटाखों में जोरदार विस्फोट…

पूरी खबर पढ़ें →
*पिलखना में 53 दिन का फर्जी मस्टर रोल: BA का छात्र बना मनरेगा मजदूर, RTI से खुलासा – पत्रकार ध्रुव वार्ष्णेय ने CM पोर्टल पर की शिकायत*
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
Siddharthnagar21 Oct

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के साथ राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का…

पूरी खबर पढ़ें →
विसर्जन सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Siddharthnagar21 Oct

विसर्जन सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम ड्रोन से रखी जाएगी नजर

डुमरियागंज राप्ती नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी कड़ी सुरक्षा के बीच होगा दुर्गा प्रतिमाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!