Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया दशहरा मैदान मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी जले, हजारों नागरिक बने विजयादशमी उत्

21 Oct 2026, 11:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया दशहरा मैदान मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी जले, हजारों नागरिक बने विजयादशमी उत् - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश लेकर आया विजयादशमी पर्व मंगलवार को आगर में उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह स्थित दशहरा मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ 25-25 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। आकर्षक आतिशबाजी के बीच हुए इस आयोजन के साक्षी बनने के लिए हजारों नागरिकों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

उत्सव की शुरुआत भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी के साथ हुई। सुसज्जित झांकी जुलूस के रूप में दशहरा मैदान पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

शाम से ही दशहरा मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पुतलों के दहन के दौरान हुई आतिशबाजी ने उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया। नगर प्रशासन की ओर से भी आतिशबाजी की गई। शाम करीब सात बजे रावण दहन के साथ मैदान जयकारों और उत्सवी माहौल से गूंज उठा।

विजयादशमी का यह आयोजन केवल परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि सत्य, सदाचार और धर्म की विजय के शाश्वत संदेश को दोहराने का अवसर भी बना।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अशोक विजयादशमी पर गूंजा धम्म का संदेश, बुद्ध और अंबेडकर के विचारों को अपनाने का आह्वान आगर-मालवा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के आयोजन
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अशोक विजयादशमी पर गूंजा धम्म का संदेश, बुद्ध और अंबेडकर के विचारों को अपनाने का आह्वान आगर-मालवा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के आयोजन
विजयदशमी पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, बेंती राजभवन में सजे सैकड़ों असलहे; सियासी मुलाकातों की भी चर्चा
Pratapgarh21 Oct

विजयदशमी पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, बेंती राजभवन में सजे सैकड़ों असलहे; सियासी मुलाकातों की भी चर्चा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर के जंजीरवाला चौराहा पर हुआ भव्य रावण दहन: 51 फीट ऊंचे पुतले के दहन के साथ असत्य पर सत्य की हुई जीत
Indore21 Oct

इंदौर के जंजीरवाला चौराहा पर हुआ भव्य रावण दहन: 51 फीट ऊंचे पुतले के दहन के साथ असत्य पर सत्य की हुई जीत

इंदौर: जिला संवाददाता तेजकुमार जारवाल Vande Bharat Live TV News अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!