Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

फूलपुर में धूमधाम से मना विजयदशमी, राम-रावण युद्ध का हुआ रोमांचक मंचन

21 Oct 2026, 11:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फूलपुर में धूमधाम से मना विजयदशमी, राम-रावण युद्ध का हुआ रोमांचक मंचन - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

फूलपुर में धूमधाम से मना विजयदशमी, राम-रावण युद्ध का हुआ रोमांचक मंचन
फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को विजयदशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध का रोमांचक मंचन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए फूलपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे।

समिति की ओर से 10 अक्टूबर को रामलीला का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद नौ दिनों तक रामलीला का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

विजयदशमी के दिन श्रीराम, लक्ष्मण और उनकी सेना तथा रावण की सेना के बीच युद्ध का दृश्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। वहीं, काली मां की झांकी और उनकी सेना की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। देर रात तक रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

कार्यक्रम में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अंशुमान जायसवाल तथा जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल अजय जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (लालगंज) सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा आशीष रावत, विशाल सोनी, अवधेश बरनवाल, विशाल पांडेय, अनिल सोनी, राजू प्रजापति, अंश सोनी, अनिल सोनकर और सुजल जायसवाल सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।

आयोजन के दौरान फूलपुर प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था भी सराहनीय रही। समिति के पदाधिकारियों और प्रशासन के सहयोग से विजयदशमी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

21 अक्टूबर को होगा भरत मिलाप

समिति की ओर से बताया गया कि 21 अक्टूबर की रात भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

रिपोर्ट सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़- फेनहा प्राचीन हनुमान मंदिर में जरूरत मंदो को मिली टी शर्ट और केलेंडर।
Pratapgarh21 Oct

प्रतापगढ़- फेनहा प्राचीन हनुमान मंदिर में जरूरत मंदो को मिली टी शर्ट और केलेंडर।

प्रतापगढ़ - फेनहा के प्राचीन हनुमान मंदिर में जरूरतमंदों को बांटी टी-शर्ट और कैलेंडर - मंदिर ट्रस्ट की…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस: शहीदों के बलिदान को नमन, पुलिस लाइन में दी श्रद्धांजलि देश की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया दशहरा मैदान मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी जले, हजारों नागरिक बने विजयादशमी उत्
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अशोक विजयादशमी पर गूंजा धम्म का संदेश, बुद्ध और अंबेडकर के विचारों को अपनाने का आह्वान आगर-मालवा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के आयोजन
error: Content is protected !!