बेगूं में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान हजारों लोगों की मौजूदगी में नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा ने किया रावण दहन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर बेगूं में छापरा स्कूल के खेल मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा ने 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के साथ ही मैदान में मौजूद लोगों ने जयकारे लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम के दौरान करीब एक घंटे तक शानदार आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लेकर विजयादशमी पर्व मनाया।
बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानो द्वारा अखाडा प्रदर्शन किया गया और अलग अलग करतब दिखाए गए |
रावण दहन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा, एसीजेएम पीयूष जेलिया, पुलिस उपअधीक्षक अंकित कूड़ी, थानाधिकारी चम्पाराम, विधायक प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड़, तेजमल बोहरा, सतीश खेमका,
नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आंचलिया, भाजपा नगर अध्यक्ष विदुषी जयदीप बिल्लू, महामंत्री राकेश गुर्जी, कुलदीप डिडवानिया बजरंग व्यायाम शाला के शम्भूलाल डिडवानिया, सत्यपाल शिल्पकार, रिंकू डिडवानिया, दीपक पंचोली, सहित नगर पालिका के सभी पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर पालिका स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेगु पुलिस थाने का स्टाफ, बेगूं नगर के पत्रकार एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन आशुतोष भट्ट ने किया, जबकि रावण की आवाज जगदीश कुमावत ने निकाली। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

झाबुआ रविराज भाटी झकनावदा (मध्य प्रदेश): दशहरा पर्व के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम झकनावदा…
पूरी खबर पढ़ें →
विजयादशमी पर श्रीराम ने किया रावण का अंत, अधर्म पर धर्म की विजय का साक्षी बना महुली का…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार को रवाना होंगे प्रथम चरण के मतदान दल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां अंतिम प्रशिक्षण सुबह 8…
पूरी खबर पढ़ें →
पंडित सत्यम पांडे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 179वीं महाआरती में हुए शामिल महाआरती सनातन धर्म सशक्तिकरण के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपाली 20अकटुबंर। पाली नगर निगम के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर,रावण दहन…
पूरी खबर पढ़ें →
JEET MARIYADA KI VIJAY DASHAMI KI HARDIK SHUBHKAMNAYE VANDE BHARAT LIVE TV NEWS 24 PARIWAR DESH KO SHUB…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।