Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा महुली, अहंकार का प्रतीक रावण धू-धू कर जला

21 Oct 2026, 10:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा महुली, अहंकार का प्रतीक रावण धू-धू कर जला - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

विजयादशमी पर श्रीराम ने किया रावण का अंत, अधर्म पर धर्म की विजय का साक्षी बना महुली का रामलीला मैदान; हजारों दर्शकों की मौजूदगी में स्थानीय कलाकारों ने जीवंत किया रामायण का प्रसंग, अतिथियों ने पुरस्कार देकर बढ़ाया कलाकारों का मानIMG 20261020 173004  IMG 20261021 WA0051
महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर सदाचार की विजय का संदेश लेकर आई विजयादशमी पर बुधवार को महुली का श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान भक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठा। यहां चल रही 80वीं रामलीला के तेरहवें दिन सायं चार बजे रावण वध की भव्य लीला का मंचन किया गया।IMG 20261021 WA0039

प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। जैसे ही श्रीराम का बाण रावण की नाभि में लगा, रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा।IMG 20261021 WA0058

आसमान में उठती आग की लपटों और गूंजते जय श्रीराम के नारों के बीच पूरा रामलीला मैदान धर्म और आस्था के रंग में रंग गया। रामलीला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जौहरी तथा विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी सोनी, दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी और सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी रहे।IMG 20261021 WA0047

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि संजीव जौहरी और विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी सोनी ने रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले कलाकारों को अपनी ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा महुली, अहंकार का प्रतीक रावण धू-धू कर जला - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

मंच पर श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किया गया। विभीषण के बताए रहस्य के अनुसार प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया और उसका अंत कर दिया।

रावण के पुतले के दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश जन-जन तक पहुंचा। दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।FB IMG 1792503340856

मुख्य अतिथि संजीव जौहरी ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और आदर्श जीवन मूल्यों की जीवंत पाठशाला है। भगवान श्रीराम का चरित्र हमें मर्यादा, त्याग, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की प्रेरणा देता है।

वहीं, रावण का अंत संदेश देता है कि ज्ञान, शक्ति और वैभव होने के बावजूद अहंकार तथा अधर्म का मार्ग विनाश की ओर ले जाता है। विजयादशमी हमें अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर सत्य, सद्भाव और मानवता को अपनाने की सीख देती है।

उन्होंने महुली की रामलीला समिति और स्थानीय कलाकारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि कलाकारों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। स्थानीय प्रतिभाओं का यह समर्पण सराहनीय है।

ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ गांव में सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। रामलीला की परंपरा को जीवित रखने में समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों और सहयोगियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष अमित कुमार कन्नौजिया, सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, रामलीला मंडली के व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया, निर्देशक विश्वनाथ शर्मा, महंत दयाराम कन्नौजिया, कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, अमरेश कुमार कन्नौजिया, विंध्याचल प्रसाद कन्नौजिया, राजनाथ गोस्वामी, मनोज कुमार कन्नौजिया, मुकेश कुमार कन्नौजिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं हजारों दर्शक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण
Azamgarh21 Oct

सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण

सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण फूलपुर (आजमगढ़)।…

पूरी खबर पढ़ें →
सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण
Azamgarh21 Oct

सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण

सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने किया प्रभु श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, रावण दहन बना आकर्षण फूलपुर (आजमगढ़)।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मुस्लिम परिवार ने कराया माता रानी का भंडारा पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Siddharthnagar21 Oct

सिद्धार्थनगर में मुस्लिम परिवार ने कराया माता रानी का भंडारा पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और सेवा भाव की एक अनूठी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!