कलेक्टर ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक; मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को निराकृत किए जाने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट
धार 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अखिलेश कुमार जैन और अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने 'मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान' सहित विभिन्न विभागों के सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में समस्त विभाग शासकीय प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें और कार्यक्रम पूरी तरह गरिमामय हो। कार्यक्रम स्थल पर कृषि एवं संबद्ध विभागों, सहकारिता, हैंडलूम, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
इसी के साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। तैयारियों के प्रभावी समन्वय के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने और मिशन मोड में कार्य करते हुए समस्त कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले में अल्पवर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा न आए, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण किए जाएं।
साथ ही, कृषि एवं संबद्ध विभागों को निर्देशित किया गया कि वे किसानों को कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों की ओर अग्रसर करें और इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन!** 🔥🚨 # 💥 15…
पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक जी की संस्तूति पर जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने श्रवणनाथ नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*’पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026’* * *उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी* पाली, 21 अक्टूबर। राज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | कन्नौज में आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट!** 🔥🚨 # 📢 3,045 आवेदन,…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली। पाली जिला, पंचायत समिति रोहट, ग्राम पंचायत निंबली उर्रा के सरपंच उमीदवार छगनलाल भारद्वाज,आपका, अपना,जाना,पहिचाना,गरीब,मजदूरों का साथी,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।