Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दीपावली पर असुरक्षित पटाखों और प्लास्टिक पाइप गन पर प्रशासन का शिकंजा, कलेक्टर ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध देसी विस्फोटक उपकरण बनाने, बे

21 Oct 2026, 05:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दीपावली पर असुरक्षित पटाखों और प्लास्टिक पाइप गन पर प्रशासन का शिकंजा, कलेक्टर ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध देसी विस्फोटक उपकरण बनाने, बे - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। दीपावली के उल्लास के बीच जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। त्योहार के दौरान विस्फोट, आगजनी और गंभीर हादसों की आशंका को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले में हाथ से बनाए जाने वाले देसी पटाखों, प्लास्टिक पाइप गन और अन्य स्वनिर्मित विस्फोटक उपकरणों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन के इस फैसले का उद्देश्य त्योहार के दौरान संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

*जरा-सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा*

प्रशासन के अनुसार प्लास्टिक पाइप, धातु अथवा अन्य सामग्रियों से तैयार की जाने वाली ऐसी गन और पटाखों में रासायनिक पदार्थ भरकर विस्फोट किया जाता है। तकनीकी मानकों और सुरक्षा उपायों के अभाव में तैयार ये उपकरण बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। इनके इस्तेमाल से विस्फोट, आगजनी, गंभीर चोट, जनहानि और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।

*निर्माण से लेकर इस्तेमाल तक पर रोक*

जारी आदेश के तहत ऐसे असुरक्षित उपकरणों के निर्माण, भंडारण, विक्रय, परिवहन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम, 1884, विस्फोटक नियम, 2008 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*पटाखा दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर रहेगी नजर*

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, एसडीओपी, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पटाखा दुकानों, फुटकर विक्रेताओं और ऐसे उपकरणों के निर्माण या बिक्री की आशंका वाले स्थानों का सतत निरीक्षण करें। प्रतिबंध का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि दीपावली की खुशियां मनाते समय सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असुरक्षित पटाखों और स्वनिर्मित विस्फोटक उपकरणों से दूरी बनाकर ही त्योहार को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक जी की संस्तूति पर जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने श्रवणनाथ नगर स्थित अंतर्मन होटल में राष्ट्रीय सावक मंच की जिला कार्यकारिणी की विधिवत
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali21 Oct

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026’* * *उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी*

*’पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026’* * *उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी* पाली, 21 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत
Azamgarh21 Oct

फूलपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत

फूलपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायत निंबली उर्रा को आदर्श, पंचायत का वादे के साथ।सबका साथ,सबका विकास।(छगन लाल भारद्वाज)
Pali21 Oct

ग्राम पंचायत निंबली उर्रा को आदर्श, पंचायत का वादे के साथ।सबका साथ,सबका विकास।(छगन लाल भारद्वाज)

पाली। पाली जिला, पंचायत समिति रोहट, ग्राम पंचायत निंबली उर्रा के सरपंच उमीदवार छगनलाल भारद्वाज,आपका, अपना,जाना,पहिचाना,गरीब,मजदूरों का साथी,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!