Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

जिला परिषद वार्ड 21 में प्रेमसुख महिया का जनसंपर्क,

21 Oct 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला परिषद वार्ड 21 में प्रेमसुख महिया का जनसंपर्क, - NAGAUR, राजस्थान

जनसमस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया, 28 तारीख को कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने का किया आह्वान
जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमसुख महिया ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों और आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के प्रयासों के बारे में लोगों को अवगत कराया।

प्रेमसुख महिया ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आगामी 28 तारीख को होने वाले पंचायती राज चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जनसंपर्क के दौरान दिनेश जी जाजड़ा, रामप्रकाश जी महिया, अशोक जी शर्मा, बंसी जी प्रजापत, शंकर राम करवासड़ा, लक्ष्मण गिरी, श्याम जी रिणवा, हीराराम जी केमड़िया, हंसराज शर्मा, राकेश जी मेहरा, नितेश शर्मा, खुर्शीद, प्रकाश भींचर, जितेंद्र मेड़तिया, उमेद मेहरा और छोटूराम जी भींचर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वार्ड नंबर 21 में जनसंपर्क के जरिए प्रेमसुख महिया मतदाताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर जिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष घोषित हुए सतेंद्र कुशवाहा, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी
Maihar21 Oct

मैहर जिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष घोषित हुए सतेंद्र कुशवाहा, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

मैहर। मैहर जिले में कांग्रेस संगठन की ओर से सतेंद्र कुशवाहा को मैहर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी…

पूरी खबर पढ़ें →
बागड़ीया में रोहट पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 12के भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी घीसुदास वैष्णव की विशाल जनसभा आयोजित।
Pali21 Oct

बागड़ीया में रोहट पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 12के भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी घीसुदास वैष्णव की विशाल जनसभा आयोजित।

बागड़ीया में रोहट पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 12के भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी घीसुदास वैष्णव की विशाल जनसभा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali21 Oct

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026’* * *उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी*

*’पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026’* * *उप सरपंच के निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी* पाली, 21 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!