Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग करने वाले तीन आरोपी हिरासत में जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हंगामा करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, BNSS की धारा

22 Oct 2026, 10:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग करने वाले तीन आरोपी हिरासत में जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हंगामा करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, BNSS की धारा - HARIDWAR, उत्तराखंड

जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हंगामा करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, BNSS की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया।

फुरकान अंसारी
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित एवं इनामी आरोपियों के साथ-साथ हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा एवं हंगामा करने के मामले में तीन व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अजय उर्फ सोंटी (21 वर्ष), योगेश (19 वर्ष) और धीरज कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों जगजीतपुर की कातीवाली गली, थाना कनखल, हरिद्वार के निवासी हैं।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को हजरतगंज कोतवाली लाया गया
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Oct

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को हजरतगंज कोतवाली लाया गया

🚨🔥 **बड़ी खबर | शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਫਲਿਪ ਕਾਰਡ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤੋ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ
Faridkot22 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਫਲਿਪ ਕਾਰਡ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤੋ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ.......ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ......... ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਫਲਿੱਪਕਾਰਟ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੋਂ ਮਹਿਜ਼ 100 ਮੀਟਰ ਦੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar22 Oct

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी का हाल बेहाल पिछले कई वर्षों से कॉलोनी का टूटा सड़क

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में पिछले कई वर्षों से सड़क टूटा हुआ है बार बार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Surajpur22 Oct

शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज पर्री में 23 अक्टूबर को आयोजित होगा रोजगार मेला

सूरजपुर। / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!