Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 25 लाख की लागत से बना अमृत सरोवर बना जल संरक्षण की मिसाल, गर्मियों में भी बढ़ा रहा कुओं का जलस्तर गरड़ा में लबालब सरोवर देख गदगद हुए

22 Oct 2026, 06:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 25 लाख की लागत से बना अमृत सरोवर बना जल संरक्षण की मिसाल, गर्मियों में भी बढ़ा रहा कुओं का जलस्तर गरड़ा में लबालब सरोवर देख गदगद हुए - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास कितने प्रभावी हो सकते हैं, इसकी मिसाल सुसनेर विकासखंड के ग्राम गरड़ा में देखने को मिल रही है। यहां 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवर न केवल जल संचयन का महत्वपूर्ण केंद्र बना है, बल्कि आसपास के कुओं का जलस्तर बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रहा है। गुरुवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सरोवर का निरीक्षण कर इसके स्थल चयन और ग्रामीणों के सामूहिक संकल्प की सराहना की।

*गर्मियों में भी उपलब्ध रहता है पानी*

वर्ष 2025-26 में निर्मित अमृत सरोवर वर्तमान में लबालब भरा हुआ है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि सरोवर में गर्मियों के दौरान भी पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है। इससे क्षेत्र के कुओं के जलस्तर में वृद्धि हुई है और जल उपलब्धता को लेकर ग्रामीणों को राहत मिली है।

*ग्रामीणों का संकल्प बना मिसाल*

अमृत सरोवर की सबसे खास बात यह है कि ग्रामीणों ने स्वेच्छा से सामूहिक संकल्प लिया है कि वे सिंचाई के लिए सरोवर से पानी नहीं लेंगे, ताकि इसका जल लंबे समय तक संरक्षित रह सके। कलेक्टर डॉ. मीना ने ग्रामीणों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जल संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय प्रयास बताया।

*जल संचयन के साथ भूजल स्तर में भी सुधार*

अमृत सरोवर के निर्माण से ग्रामीणों और किसानों में खुशी है। सरोवर वर्षा जल को संचित करने के साथ भूजल स्तर में सुधार लाने में भी सहायक साबित हो रहा है। ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि जल संरक्षण के लिए जनसहयोग और जिम्मेदारी की भावना बेहद महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. सोलंकी, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी
Ghazipur25 Oct

गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी

सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Kurukshetra25 Oct

हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की…

पूरी खबर पढ़ें →
शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा
Nagpur25 Oct

शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा

।।"शरद पूरणिमा/ कोजागरी" की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा/ कोजागरी के पावन अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए
Dhanbad25 Oct

कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कतरास पुलिस की कार्रवाई, विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती कतरास (धनबाद):…

पूरी खबर पढ़ें →
भदौरा रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगा कचरे का विशाल अंबार: स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन बेखबर
Ghazipur25 Oct

भदौरा रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगा कचरे का विशाल अंबार: स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन बेखबर

स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली भदौरा रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग पर इन दिनों…

पूरी खबर पढ़ें →
,पेटलावद में लाखों की डायलिसिस मशीन 4 माह से बंद 35 से अधिक मरीज परेशान, आखिर कब शुरू होगी सुविधा
Jhabua25 Oct

,पेटलावद में लाखों की डायलिसिस मशीन 4 माह से बंद 35 से अधिक मरीज परेशान, आखिर कब शुरू होगी सुविधा

,पेटलावद में लाखों की डायलिसिस मशीन 4 माह से बंद 35 से अधिक मरीज परेशान, आखिर कब शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!