Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

*समाजसेवी विजय झा, गौतम मंडल पहुंचे जीएनएम हाई स्कूल मैदान, मां दुर्गा के किए दर्शन, कमेटी ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन* *कतरास* : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कतरास स्थित जीए

22 Oct 2026, 11:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*समाजसेवी विजय झा, गौतम मंडल पहुंचे जीएनएम हाई स्कूल मैदान, मां दुर्गा के किए दर्शन, कमेटी ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन* *कतरास* : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कतरास स्थित जीए - धनबाद, झारखंड

*कतरास* : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कतरास स्थित जीएनएम हाई स्कूल मैदान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में पूर्व बियाडा अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार झा एवं मंडल समाज के प्रमुख नेता गौतम मंडल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और शांति की कामना की। मंडप आगमन पर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों अतिथियों का जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया।
​कमेटी के सक्रिय सदस्य सोनू शर्मा, बबलू चौरसिया और रामजी हजारी ने विजय झा एवं गौतम मंडल को पारंपरिक बैच पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कमेटी के सचिव अमन जायसवाल ने विजय झा को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर उनका विशेष अभिनंदन किया। इस गरिमामयी अवसर पर कमेटी के सदस्य गणेश मोदक ने जानेमाने आरटीआई कार्यकर्ता सह पत्रकार अरबिन्द सिन्हा को भी पारंपरिक बैच देकर सम्मानित किया।

भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमा और शानदार व्यवस्था की जितनी प्रशंसा की जाए कम है – विजय कुमार झा

​पूजा पंडाल की नयनाभिराम भव्यता, मां दुर्गा की आकर्षक एवं अलौकिक प्रतिमा और सुव्यवस्थित आयोजन को देखकर विजय कुमार झा ने कमेटी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से जीएनएम हाई स्कूल मैदान कतरास में आयोजित हो रही यह विशाल दुर्गा पूजा केवल कतरास ही नहीं, बल्कि पूरे कोयलांचल और झारखंड प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। कमेटी के युवाओं और सदस्यों की मेहनत ने कतरास का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया है।
​उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद कतरास के हर नागरिक पर बना रहे। समाज में भाइचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इंसानियत और मानवता के धर्म को अपनाना चाहिए, क्योंकि इसी पथ पर चलकर सर्वप्राणी का कल्याण संभव है।
​कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में पूजा कमेटी के सचिव अमन जायसवाल, पूर्व सचिव मुकेश भट्ट, सोनू शर्मा, कुलदीप सिंह, गणेश मोदक, रामजी हजारी, कौशल सिन्हा, बबलू चौरसिया और अमन सिन्हा सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगरः मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने बूथों पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगरः मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने बूथों पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः कपिलवस्तु विधानसभा के 5 मार्गों पर होंगे सड़क सुरक्षा कार्य, 1.21 करोड़ रुपये स्वीकृत
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगरः कपिलवस्तु विधानसभा के 5 मार्गों पर होंगे सड़क सुरक्षा कार्य, 1.21 करोड़ रुपये स्वीकृत

सिद्धार्थनगर। ** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने बूथों पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगरः मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने बूथों पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगरः पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन, 26 अक्टूबर तक मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

** सिद्धार्थनगर। ** जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पांचों विधानसभा…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चार विशेष अभियान दिवस घोषित, 21 और 22 नवंबर समेत 28 व 29 नवंबर को चलेगा अभियान
Siddharthnagar22 Oct

सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चार विशेष अभियान दिवस घोषित, 21 और 22 नवंबर समेत 28 व 29 नवंबर को चलेगा अभियान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!